करिश्मा कपूर के घर दिखा 'तैमूर' का मस्ती भरा अंदाज, गणपति पूजा के लिए इकट्ठा हुआ था परिवार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने हर साल की तरह इस साल भी अपने घर में गणेश भगवान की प्रतिमा को स्थापित किया और इस खास मौके पर करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का मस्ती भरा अंदाज सामने आया है। तो चलिए देखते हैं फोटोज।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

करिश्मा कपूर के घर दिखा 'तैमूर' का मस्ती भरा अंदाज, गणपति पूजा के लिए इकट्ठा हुआ था परिवार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने हर साल की तरह इस साल भी अपने घर में गणेश भगवान की प्रतिमा को स्थापित किया और इस खास मौके पर उनका पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। वैसे तो इन फोटोज में सभी काफी प्यारे लग रहे हैं, लेकिन इनमें आकर्षण के केंद्र करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) बने हुए हैं। तो चलिए देखते हैं फोटोज।

दरअसल, कोरोना काल की वजह से करिश्मा के घर पर बाकी साल की तरह वो धूमधाम तो नहीं दिखी, लेकिन गणेश भगवान के स्वागत के मौके पर पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया। इसकी कुछ तस्वीरें करिश्मा कपूर और उनकी बहन करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तैमूर अली खान, करीना कपूर, रणधीर कपूर, आदर जैन, अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा जैन समेत कई अन्य लोग नजर आ रहे हैं और सभी ने पारंपरिक ड्रेस पहनी हुई हैं। (ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत से फैंस ने बोला- 'शाहिद को क्या कहकर बुलाते हो?', मिला मजेदार जवाब)

वहीं, बात अगर तैमूर की करें तो वो इन फोटोज में काफी क्यूट और मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं। एक तस्वीर में करीना ने उन्हें अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है, जबकि दूसरी तस्वीर में तैमूर सोफे के बीच में बैठे हुए हैं और उनका मस्ती भरा अंदाज इस फोटो में साफ देखा जा सकता है। तैमूर ने पीले कलर का कुर्ता और वाइट रंग का पजामा पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद प्यारे लग रहे हैं। करिश्मा ने शेयर की गई तस्वीरों को कैप्शन दिया, "मेरे सभी पसंदीदा व्यक्ति।" वहीं, करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, "गणपति दर्शन।" (ये भी पढ़ें: विरुष्का ने RCB के साथ की 'बेबी अनाउंसमेंट' की पार्टी, दिखा अनुष्का शर्मा का 'प्रेगनेंसी ग्लो')

इससे पहले 22 अगस्त 2020 को करीना ने इंस्टाग्राम पर तैमूर की दो फोटोज शेयर की थी। पहली तस्वीर में छोटे तैमूर को आप भगवान गणपति के आगे हाथ जोड़े हुए देख सकते हैं और उनके आगे गणपति की खिलौनों से बनाई हुई प्रतिमा नजर आ रही है। वहीं, दूसरी फोटो में तैमूर द्वारा खिलौनों से बनाए हुए गणपति बप्पा नजर आ रहे हैं। इन दोनों ही फोटोज को फैंस का काफी प्यार मिला।

करीना ने इन फोटोज के साथ एक कैप्शन लिखते हुए बताया था कि ये गणपति खुद तैमूर ने बनाए। उन्होंने लिखा था, "इस साल गणपति सेलिब्रेशन हर साल से थोड़ा अलग होगा, लेकिन तैमूर ने हमारे लिए सुंदर गणेश जी बनाए। आप सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई। आप सभी की शांति, सेहत और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।" इस फोटो पर करीना की बहन करिश्मा कपूर ने भी कमेंट किया था। उन्होंने लिखा था, "ये कितना प्यारा है।" (ये भी पढ़ें: सामने आई सलमान खान व ऐश्वर्या राय बच्चन की ये अनदेखी फोटो, दोनों साथ में दे रहे हैं पोज)

तैमूर को मिलने वाला है भाई या बहन

12 अगस्त 2020 को करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। दोबारा माता-पिता बनने की जानकारी देते हुए कपल ने अपने एक साथ दिए स्टेटमेंट में कहा था कि, "हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।" इस खबर के सामने आने के बाद कपल के साथ ही परिवार और उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।

करीना अक्सर तैमूर के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस का काफी प्यार मिलता है। फिलहाल, कोरोना काल होने की वजह से खान परिवार अपने घर पर ही समय बिता रहा है और अपने दूसरे बच्चे के आने की तैयारियों में लगा हुआ है। तो आपको तैमूर अली खान की ये तस्वीरें कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: करिश्मा कपूर और करीना कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.