Hello Hall Of Fame Awards: विजय देवरकोंडा से लेकर हंसिका मोटवानी तक, कई सितारों से सजी महफिल

हाल ही में, 'हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स' में साउथ स्टार विजय देवरकोंडा से लेकर हंसिका मोटवानी तक, कई सितारों ने शिरकत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

Hello Hall Of Fame Awards: विजय देवरकोंडा से लेकर हंसिका मोटवानी तक, कई सितारों से सजी महफिल

Hello Hall of Fame Awards 2023: 24 जनवरी 2023 की रात मुंबई में 'हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड' का आयोजन किया गया था। इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, कई सितारे शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और हंसिका मोटवानी समेत कई बॉलीवुड और साउथ सेलेब्स रेड कार्पेट पर पोज देते दिखे।

1. विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) 

'हेलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड 2023' में कई साउथ इंडियन स्टार्स ने शिरकत की थी, जिसमें 'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवरकोंडा भी शामिल थे। एक्टर ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसे उन्होंने व्हाइट मिरर दुपट्टे के साथ टीमअप किया था। हालांकि, वो उनकी मुस्कान थी, जिसने सबका दिल जीत लिया। इस दौरान विजय हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

Hello Hall of Fame Awards 2023

2. मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)

'सीता रामम' एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी 'हेलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड 2023' में एक बेहद खूबसूरत फ्लोरल गाउन पहन कर पहुंची थीं। इस ड्रेस में मृणाल किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। अपने लुक को कंप्लीट करते हुए एक्ट्रेस ने बेहद मिनिमल मेकअप को चुना था, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही थीं।

Hello Hall of Fame Awards 2023

3. दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan)

फंक्शन में दुलकर सलमान ब्लैक सूट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। उनका एलिगेंट लुक हर किसी को मदहोश करने वाला था। बता दें कि दुलकर सलमान फिल्म 'सीता रामम' में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ लीड रोल में नजर आए थे।

Hello Hall of Fame Awards 2023

4. हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani)

हंसिका मोटवानी अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। अवॉर्ड फंक्शन में हंसिका ब्लैक एंड ब्लू गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने आउटफिट को हंसिका ने डायमंड नेकलेस के साथ पेयर किया था।

Hello Hall of Fame Awards 2023

5. आदिवि सेश (Adivi Sesh)

मेजर स्टार आदिवि सेश अपनी फिल्म 'हिट द सेकंड केस' को लेकर सुर्खियों में हैं। फंक्शन में आदिवि ब्लैक आउटफिट में डैपर लग रहे थे। बता दें कि थिएटर्स पर अपना जलवा दिखा चुकी फिल्म 'हिट द सेकंड केस' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए आदिवी को खूब सरहाना मिली थी।

Hello Hall of Fame Awards 2023

6. नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar)

नम्रता शिरोडकर फंक्शन में हमेशा की तरह सबसे क्लासी लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट पैंट और ब्लेज़र में पावर ड्रेसिंग का विकल्प चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

Hello Hall of Fame Awards 2023

7. पीवी सिंधु (PV Sindhu)

कार्यक्रम में पीवी सिंधु भी शामिल हुई थीं। ब्राउन गाउन में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मिनिमल मेकअप, डायमंड ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। हालांकि, वो उनकी प्यारी मुस्कान थी, जिसने सबका ध्यान खींचा। 

Hello Hall of Fame Awards 2023

खैर, हमें तो सभी का लुक बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको इनमें से किस स्टार का लुक सबसे ज्यादा पसंद आया? हमे कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.