कान्स 2022: दीपिका-ऐश्वर्या राय से नयनतारा तक, ये भारतीय सेलेब्स रेड कार्पेट पर दिखाएंगी अपना जलवा

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि, इंटरनेशनल इवेंट 'कान्स 2022' में कौन-कौन सी भारतीय सेलिब्रिटीज अपना ग्लैमर बिखेरने के लिए तैयार हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

कान्स 2022: दीपिका-ऐश्वर्या राय से नयनतारा तक, ये भारतीय सेलेब्स रेड कार्पेट पर दिखाएंगी अपना जलवा

फ्रांस के कान्स में हर साल आयोजित होने वाला ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ एक ऐसा इवेंट है, जहां जाने के लिए सेलिब्रिटीज तरसते हैं। यहां दुनिया भर के चुनिंदा सेलिब्रिटीज आते हैं और अपना ग्लैमरस अवतार दिखाकर सुर्खियां बटोरते हैं। बी-टाउन की एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय तक, ने भी इस रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है।

Deepika Padukone and Aishwarya Rai

‘कान्स 2022’ कल यानी 17 मई 2022 से शुरू होने जा रहा है। इस इवेंट में भारतीय सेलिब्रिटीज अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। इस बार बॉलीवुड से लेकर टीवी और साउथ इंडस्ट्री तक की अभिनेत्रियों का चयन हुआ है। इस बार बॉलीवुड क्वींस दीपिका और ऐश्वर्या के अलावा टीवी स्टार्स हेली शाह और हिना खान व साउथ स्टार्स नयनतारा, तमन्ना भाटिया और अदिति राव हैदरी भी नजर आएंगी। आइए आपको भारतीय सेलिब्रिटी की पूरी लिस्ट के बारे में बताते हैं, जो 'कान्स 2022' का हिस्सा हैं।

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने डैड के कंधे पर बेटे की सोते हुए फोटो की शेयर, पिता की ड्यूटी निभाते दिखे गौतम)

दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone at Cannes 2019

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ने साल 2010 में ‘कान्स’ में डेब्यू किया था और तभी से एक्ट्रेस इस इवेंट का हिस्सा रही हैं। हालांकि, इस साल ये इवेंट उनके लिए अलग हैं, क्योंकि ‘कान्स 2022’ में एक्ट्रेस बतौर जूरी नजर आने वाली हैं। वह पहली बार ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में मुख्य जूरी के तौर पर दिखाई देंगी।

ऐश्वर्या राय

Aishwarya Rai at Cannes 2017

‘मिस वर्ल्ड’ रह चुकी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ से पुराना नाता रहा है। वह साल 2002 के बाद से लगातार इस इवेंट का हिस्सा रही हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री इस साल भी इसमें अपना ग्लैमर दिखाएंगी।

हिना खान

Hina Khan at Cannes 2019

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस हिना खान ने साल 2019 में ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में अपना डेब्यू किया था, जहां एक्ट्रेस ने अपने ग्रे कलर के अवतार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अभिनेत्री इस बार भी इस इवेंट का हिस्सा हैं और 14 मई 2022 को वह फ्रांस के लिए रवाना भी हो चुकी हैं।

हेली शाह

Helly Shah

'इश्क में मरजावां 2' फेम हेली शाह पहली टीवी एक्ट्रेस हैं, जो 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' का हिस्सा हैं। वह पहली बार रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी। हेली शाह ने कई सीरियल्स में काम किया है।

(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल का 34वां जन्मदिन: भाई सनी कौशल ने शादी की फोटो शेयर कर विश किया बर्थडे)

नयनतारा

Nayanthara

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा ‘कान्स 2022’ में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। नयनतारा सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ अधिक जानकारी साझा नहीं करना पसंद करती हैं, लेकिन 12 मई 2022 को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने घोषणा की थी कि, वह ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी।

पूजा हेगड़े

Pooja Hegde

अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी 'कान्स 2022' के रेड कार्पेट पर सितारों से सजे भारतीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में चलने के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ वर्षों में पूजा ने तेलुगु फिल्म उद्योग में अपनी पहचान बनाई है, और खुद को बॉलीवुड में भी स्थापित किया है।

तमन्ना भाटिया

Tamannah Bhatia

तमन्ना भाटिया का फैशन के प्रति लगाव उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अच्छी तरह से दिखाई देता है। वह तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अधिक मांग वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह दुनिया के सबसे ग्लैमरस रेड कार्पेट में से एक पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अदिति राव हैदरी

Aditi Rao Haidari

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। एक्ट्रेस भी ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022’ में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए कहा था कि, वह रेड कार्पेट पर चलने के लिए एक्साइटेड हैं।

Aditi Rao Haidari

(ये भी पढ़ें- मोहिना कुमारी ने बेटे के निकनेम का किया खुलासा, मां बनने के बाद जिंदगी में आए बदलावों पर की बात)

फिलहाल, हम सभी भारतीय सेलिब्रिटीज को 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022' में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.