हिना खान के BF रॉकी जायसवाल ने ब्रेकअप की खबरों पर लगाया विराम, कहा- 'हम एक हैं'

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगाते हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, साथ ही एक नोट भी साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

हिना खान के BF रॉकी जायसवाल ने ब्रेकअप की खबरों पर लगाया विराम, कहा- 'हम एक हैं'

टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान (Hina Khan) इस समय अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, अब रॉकी ने इन सभी खबरों और गॉसिप्स पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह और हिना एक हैं।

hina khan

7 दिसंबर 2022 को रॉकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हिना के साथ एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की थी। यह तस्वीर उनके वेकेशन की थी, जिसमें कपल क्रूज पर मस्ती करता दिख रहा था। बैकग्राउंड में डूबता सूरज इस पूरे पल की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था। इसके साथ ही रॉकी ने गॉसिप करने वालों का मुंह बंद करते हुए एक नोट लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "वी आर वन @realhinakhan। तुम मेरे घर हो।"

rocky

दरअसल, हिना और रॉकी के ब्रेकअप की खबरें उस समय चर्चा में आईं, जब हिना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक सीक्रेट नोट साझा किया था। 6 दिसंबर 2022 को हिना ने विश्वासघात के बारे में एक नोट पोस्ट किया था। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में यह नहीं बताया था कि वह अपने रिश्ते में किसी परेशानी का सामना कर रही हैं या नहीं। उनके नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "विश्वासघात ही एकमात्र सत्य है, जो टिका रहता है। देर रात के विचार।" जब हिना खान ने रॉकी संग फाइट वीडियो शेयर कर कहा था कि आप एक जेंटलमैन हैं, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

hina khan

इसके बाद उन्होंने माफी और एक अच्छा दिल रखने के बारे में भी एक नोट पोस्ट किया था। उनके इस नोट से ऐसा लग रहा था कि हिना किसी न किसी बुरे दौर से गुजर रही थीं। वहीं, हिना के इन नोट्स को देखते हुए नेटिजंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि रॉकी और हिना का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, अब रॉकी द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर से ये साफ हो गया है कि उनका और हिना का ब्रेकअप नहीं हुआ है।  

hina khan

जानकारी के लिए बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हिना और रॉकी पहली बार रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में एक साथ दिखे थे। तभी से दोनों टीवी जगत के पॉपुलर लवबर्ड्स में से एक रहे हैं।

hina khan

फिलहाल, रॉकी की इस पोस्ट से ये तो साफ हो गया है कि उनके और हिना के ब्रेकअप की खबरें सिर्फ अफवाहें थीं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.