हॉकी स्टार पूनम रानी मलिक ने लिए सात फेरे, वीडियो में पति को नोटों की वरमाला पहनाते आईं नजर

रियो ओलंपिक में नजर आ चुकीं हॉकी स्टार पूनम रानी मलिक ने इंस्पेक्टर सुनील ख्यालिया के साथ शादी कर ली है, जिसका एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए देखते हैं वो वीडियो।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

हॉकी स्टार पूनम रानी मलिक ने लिए सात फेरे, वीडियो में पति को नोटों की वरमाला पहनाते आईं नजर

एक लड़के और लड़की की जिंदगी के लिए शादी का मोमेंट सबसे ख़ास होता है। वो इसलिए क्योंकि ये वो फेज होता है जब दोनों की दुनिया पूरी तरह बदलने वाली होती है। शादी की एक्साइटमेंट से लेकर लाइफ की नई जिम्मेदारियां आने की टेंशन तक वेडिंग डे ही एक ऐसा लम्हा होता है, जिसमें एक कपल हर चीज को भूलकर बस उस पल को ही जीना चाहता है। हाल ही में, रियो ओलंपिक में भाग ले चुकीं हॉकी स्टार पूनम रानी मलिक (Poonam Rani Malik) ने भी इस मोमेंट को एक्सपीरियंस किया है। जी हां, पूनम 10 मार्च 2021 को इंस्पेक्टर सुनील ख्यालिया (Sunil Khyaliya) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस बात की जानकारी खुद पूनम ने शादी की फोटोज और वीडियो फैंस के संग शेयर की है।

पहले ये जान लीजिए कि, पूनम ने अपने पैतृक गांव हांसी के उमरा में सुनील से शादी की है। पूनम आयकर विभाग दिल्ली में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं, जबकि सीआईएसएफ में कार्यरत सुनील हिसार जिले के गौरछी गांव के रहने वाले हैं। दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी। सगाई की फोटोज भी पूनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। (ये भी पढ़ें: जया बच्चन को क्यों आता है ज्यादा गुस्सा, बेटी श्वेता व बेटे अभिषेक ने बताई थी इसके पीछे की वजह)

poonam rani malik engagement

अब आपको दिखाते हैं पूनम और सुनील की शादी का वीडियो। दरअसल, पूनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने दूल्हे राजा को नोटों की वरमाला पहनाते हुए नजर आ रही हैं। अपनी शादी के दिन पूनम ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना है, जिसमें रेड और ग्रीन कलर के फूलों की ब्यूटीफुल एम्ब्रॉयडरी की गई है। इसके साथ ही लुक को पूरा करने के लिए पूनम ने रेड कलर की चुनरी भी सिर पर कैरी की है। वहीं, सुनील ब्लू कलर के कोट पैंट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में पूनम ने लिखा, “हो गया 10 मार्च 2021।”

इसके अलावा, पूनम ने अपने भाई के साथ भी पोज देते हुए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में भाई-बहन की जोड़ी कमाल लग रही है। (ये भी पढ़ें: आयशा जुल्का की लव लाइफ: नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ रह चुका है एक्ट्रेस का अफेयर)

poonam rani malik with her brother

पूनम ने अपने पतिदेव के साथ शादी के बाद की भी एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में सुनील ने हॉकी प्लेयर के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। अगर ऑउटफिट की बात करें, तो पूनम ने लाइट पिंक कलर का सूट सेट पहना हुआ है। उनके हाथों में लाल चूड़ा पूनम की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। वहीं, सुनील मस्टर्ड कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट्स में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

poonam rani malik with husband

शादी के बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा, 'यह अरेंज्ड मैरिज है और परिवार के आशीर्वाद से उन्हें मिस्टर राइट मिला है। अब भी उनका पूरा फोकस हॉकी पर रहेगा। शादी के बाद जीवन में कुछ बदलाव जरूर आते हैं, लेकिन अपने खेल को लेकर वह पूरी तरह गंभीर रहेंगी। मेरे माता-पिता ने मुझे काफी सपोर्ट किया है। मैं 15 साल से हॉकी खेल रही हूं और आगे भी इसे जारी रखूंगी।’ (ये भी पढ़ें: गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक से विवाद पर दिया रिएक्शन, कहा 'मेरी इमेज खराब कर रहा है')

poonam rani malik hockey

पूनम के पिता किसान हैं। 15 साल के करियर में पूनम रियो ओलंपिक (2016) के अलावा तीन बार कॉमनवेल्थ, दो एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी हैं। पूनम ने हिसार के उमरा गांव से ओलंपिक तक का सफर अपनी मेहनत के बल पर पूरा किया है। पूनम ने करीब 200 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। वह 45 गोल दाग चुकी हैं। पिछले वर्ष पूनम ने हरियाणा की सीनियर महिला हॉकी टीम की कप्तानी की थी, जिसमे हरियाणा की टीम ने 7 साल बाद स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, पूनम के पति सुनील ख्यालिया भी क्रिकेटर रहे हैं। सुनील राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं।

poonam rani malik rio olympics

फिलहाल, पूनम और सुनील अपनी शादीशुदा लाइफ के नए फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। तो आपको कपल की शादी का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.