बेदाग त्वचा पाने के लिए बेसन के इन फेस पैक्स का करें इस्तेमाल, बेहतरीन मिलेगा आपको परिणाम

कई बार बिजी लाइफस्टाइल होने की वजह से हम अपनी स्किन का ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में कई दफा हमारे चेहरे पर कील-मुहांसे हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में हम आपको बेसन के कुछ फेस पैक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप भी बेदाग त्वचा पाएंगी।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

बेदाग त्वचा पाने के लिए बेसन के इन फेस पैक्स का करें इस्तेमाल, बेहतरीन मिलेगा आपको परिणाम

ऐसा हमारे साथ अक्सर होता है कि काम की वजह से हम अपनी स्किन का खास ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में हमारी स्किन काफी रूखी और ख़राब होने लगती है। स्किन की बुरी हालत होते हुए देखने के बाद हमें ये एहसास होता है कि अब इसके लिए अच्छे ब्यूटी ट्रीटमेंट की हमें जरुरत है। हालांकि, कई बार महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स स्किन की खोई हुई खूबसूरत वापस नहीं ला पाते हैं, जिसकी वजह से ना सिर्फ हमारा पैसा बर्बाद होता है बल्कि त्वचा भी और ख़राब हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको बेसन के कुछ गुणों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से कुछ ही समय में आप भी बेदाग और खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं। बस आपको बेसन के फेस पैक को चेहरे पर नियमित समय पर लगाना है। वैसे हम आपको बेसन के ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने वाले हैं, जोकि हर प्रकार की त्वचा के लिए फायदमेंद साबित होंगे।

#1. ड्राई स्किन के लिए

Benefits Of Besan

अगर आपको त्वचा रूखी है तो आप बेसन में मलाई, दूध या शहद में मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगा लीजिए और इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। फिर इसे धो लीजिए। इस फेस पैक की मदद से आपकी स्किन साफ़ भी हो जाएगी और त्वचा में नमी का स्तर भी बना रहेगा। (ये भी पढ़ें: Beauty Tips: पिंपल्स और मुंहासों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगी साफ त्वचा)

#2. ऑयली स्किन के लिए

Benefits Of Besan

बेसन ऑयली स्किन के लिए काफी अच्छा घरेलू नुस्खा माना जाता है। ऑयली स्किन के लिए आप बेसन के साथ गुलाब जल मिलकर इसके पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर इसे धो लें। वैसे आप चाहें तो इस पेस्ट में दही या फिर दूध का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आपको बता दें कि बेसन त्वचा से तेल सोकने का काम करता है। ऐसे में ये ऑयली स्किन के लिए काफी लाभदायक है। (ये भी पढ़ें: आपके किचन में छुपे ये 5 सामान खूबसूरती को लगाएंगे चार चांद, जानिए क्या हैं वो सौंदर्य सामग्रियां)

#3. पिंपल्स और मुंहासों से पाएं छुटकारा

Benefits Of Besan

अगर आप पिंपल्स और मुंहासों से परेशान हैं तो आप बेसन की मदद से इससे छुटकारा पा सकती हैं। ये सिर्फ कील-मुंहासों को दूर करने के अलावा चेहरे पर पीछे रह गए दाग को हटाने में भी काफी कारगर है। कील-मुंहासों के दाग को हटाने के लिए आप बेसन के साथ शहद का पेस्ट तैयार कर लीजिए और इसे रोजाना अपनी त्वचा पर लगाना ना भूलें। इससे चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे। (ये भी पढ़ें: Orange Benefits: संतरे से मिलेगी ग्लोइंग स्किन और लंबे बाल, जानिए इसके कई फायदे)

#4. त्वचा की रंगत बढ़ाने में मददगार है बेसन

Benefits Of Besan

कई बार महंगी क्रीम इस्तेमाल करने की वजह से हमारी त्वचा बदरंग हो जाती है। दरअसल बाजार में आज की तारीख में कई ऐसी क्रीमें मौजूद हैं, जिनमें स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसके लगातार इस्तेमाल करने के बाद हमारी त्वचा ख़राब होने लगती है। इस स्थिति में कोशिश करिए कि महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करिए। इसके अलावा अगर आपकी स्किन बदरंग हो चुकी है तो बेसन का इस्तेमाल करके आप इसे सही कर सकती हैं। ऐसा करने के लिए आपको बेसन के साथ खीरे का रस मिलाना है और इसे चेहरे पर लगाना है। ऐसा करने से आपकी त्वचा अच्छी और साफ़ हो जाएगी।

Benefits Of Besan

अपनी स्किन को घरेलू नुस्खों की मदद से बेदाग और साफ रखना एक काफी बेहतर तरीका है। इससे आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर फालतू का खर्चा करने से बच जाएंगी और साथ ही कुछ ही दिनों में ग्लोइंग स्किन भी पाएंगी।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.