फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर के हनीमून प्लान और रिसेप्शन पर हनी ईरानी ने की बात

एक्टर फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी ने हाल ही में, अपने बेटे और बहू के हनीमून प्लान के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर के हनीमून प्लान और रिसेप्शन पर हनी ईरानी ने की बात

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) हाल ही में, अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ अपने खंडाला फार्महाउस पर शादी के बंधन में बंधे थे। शादी, परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई और इसमें ऋतिक रोशन, शंकर महादेवन समेत इंडस्ट्री के कई अन्य लोग भी शामिल हुए थे।

shibani

जहां दोनों अब अपने विवाहित जीवन को एंजॉय कर रहे हैं, वहीं उनके हनीमून की अटकलें पहले से ही इंटरनेट पर चल रही हैं। फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी ने अब खुलासा किया है कि, हो सकता है कि, उनके बेटे के व्यस्त कार्यक्रम के कारण दोनों जल्द ही रोमांटिक वेकेशन पर न जाएं।

फरहान अख्तर

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली हुए ट्रोल: पत्नी अनुष्का संग चप्पल के साथ मोजा पहनने पर फैशन सेंस पर उठे सवाल)

हनी ईरानी ने 'पिंकविला' के साथ बातचीत में बताया कि, "मुझे नहीं पता कि, वे हनीमून के लिए कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि फरहान बहुत जल्द अपनी फिल्म शुरू कर रहे हैं, इसलिए मुझे वास्तव में इसके बारे में पता नहीं है। उन्होंने अभी तक कुछ भी योजना नहीं बनाई है। महामारी के कारण सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया है, तो देखते हैं।" यह पूछे जाने पर कि, क्या दोनों मुंबई में रिसेप्शन की योजना बना रहे हैं, उन्होंने इस खबर का खंडन किया और कहा, "नहीं, कुछ दोस्तों ने हमें और कपल को रात के खाने के लिए आमंत्रित किया है। एक या दो दिन ऐसे चल रहे हैं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं।"

farhaan mother

19 फरवरी 2022 को फरहान दूसरी बार एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंधे थे। 23 फरवरी 2022 की सुबह फरहान अख्तर ने अपने इंस्टा हैंडल से शिबानी दांडेकर के साथ अपनी क्रिश्चियन वेडिंग की कुछ झलकियां साझा की थीं। शादी के लिए शिबानी लाल रंग की ड्रेस और लंबे लाल घूंघट के साथ बिल्कुल अप्सरा लग रही थीं। उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं ब्लैक टक्सीडो में फरहान काफी जच रहे थे। इसे शेयर करते हुए फरहान ने कैप्शन में लिखा था, “कुछ दिन पहले, शिबानी और मैंने अपनी एकता को सेलिब्रेट किया और हम उन लोगों के लिए बहुत कृतज्ञ हैं, जिन्होंने इस दिन हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया। हालांकि, सेलिब्रेशन आप लोगों के साथ इस बहुमूल्य पलों को साझा करने के बिना अधूरा है। आसमान के ऊपर भी एक-दूसरे के साथ शुरू करने वाली जर्नी के लिए हमें आपकी दुआओं की जरूरत है। हमारी तरफ से आपको प्यार।”

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding Photos

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding Photos

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding Photos

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding Photos

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding Photos

Farhan Akhtar Shibani Dandekar Wedding Photos

(ये भी पढ़ें- विक्रांत की पत्नी शीतल ने गृह प्रवेश-पहली रसोई की फोटोज कीं शेयर, दुल्हन लुक में दिखीं एक्ट्रेस)

जानकारी के लिए बता दें कि, मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने साल 1972 में महज 17 साल की हनी ईरानी से शादी रचाई थी। शादी के बाद हनी ने दो बच्चे फरहान और जोया को जन्म दिया। कुछ सालों बाद जावेद अख्तर का दिल एक्ट्रेस शबाना आज़मी पर आ गया था, जिसके बाद हनी और जावेद ने साल 1984 में तलाक ले लिया था, फिर जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से शादी रचा ली और हनी ईरानी ने अपने बच्चों में अपनी दुनिया को ढूंढ लिया था। शबाना भी फरहान और जोया को अपने बच्चे के रूप में मानती हैं। 

farhan family

वर्क फ्रंट की बात करें तो, फरहान अख्तर 10 साल बाद फिल्म 'जी ले जरा' के साथ निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। इस रोड ट्रिप वेंचर में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। 

javed

(ये भी पढ़ें- नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के बाद हुई ट्रोलिंग पर की बात, कहा- 'कुछ ने तो हदें पार कर दीं')

फिलहाल, अब देखना होगा कि, फरहान अख्तर कब तक अपने हनीमून के लिए जाते हैं। वैसे, हमें तो इनके वेकेशन की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको इस कपल की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.