शालिनी तलवार से तलाक के बाद हनी सिंह एक्ट्रेस टीना थडानी को कर रहे हैं डेट, नेटिजंस ने किया दावा

हाल ही में, ऐसी खबरें आ रही हैं कि मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह तलाक के बाद मशहूर मॉडल व एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

शालिनी तलवार से तलाक के बाद हनी सिंह एक्ट्रेस टीना थडानी को कर रहे हैं डेट, नेटिजंस ने किया दावा

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक सिंगर ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन फैंस और नेटिजंस को यकीन है कि रैपर हनी सिंह, टीना थडानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। 

(Yo Yo Honey Singh)

(ये भी पढ़ें : ट्विंकल खन्ना की भांजी नाओमिका सारन अपनी 'नानी' डिंपल कपाड़िया की तरह हैं बेहद खूबसूरत)

पहले तो ये जान लीजिए कि हनी सिंह और उनकी पूर्व पत्नी शालिनी तलवार का अब तलाक हो चुका है। स्कूल के समय से ही हनी सिंह, शालिनी को अपना दिल दे बैठे थे और फिर दोनों ने 20 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जनवरी 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी थी। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा समय चल ना सका और 20 साल से ज्यादा का यह रिश्ता 3 अगस्त 2022 को टूट गया।  

(Yo Yo Honey Singh)

(ये भी पढ़ें : 56 साल की उम्र में एक्टर बबलू पृथ्वीराज ने रचाई शादी, 33 साल छोटी लड़की संग लिए सात फेरे)

अब नेटिजंस यह दावा कर रहे हैं कि हनी सिंह को एक बार फिर उनका प्यार मिल गया है और वह एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। दरअसल, 18 अक्टूबर 2022 को हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में लड़की का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा था, लेकिन हनी सिंह ने उस लड़की का हाथ पकड़ा हुआ था। दो हाथों की एक क्लोजअप तस्वीर शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा था, ''ये सब हमारे बारे में है। मी एंड यू!! मेरा गाना टुगेदर फॉरएवर अब आउट हो गया है!! अपने प्रियजनों के साथ रील बनाएं'' 

(Yo Yo Honey Singh)

सोशल मीडिया पर हनी सिंह की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। अब इस तस्वीर को देख एक 'Reddit' यूजर ने दावा किया है कि हनी सिंह को एक्ट्रेस टीना थडानी में अपना प्यार मिल गया है। अपने रेडिट हैंडल पर इस यूजर ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें पहली तस्वीर हनी सिंह द्वारा पोस्ट की गई है, जिसमें हनी सिंह ने उस लड़की हाथ पकड़ा हुआ है और दूसरी तस्वीर टीना थडानी की है, जिसमें उन्होंने वही ब्रेसलेट पहना हुआ है, जो हनी सिंह द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उस लड़की ने पहना है। आप भी देखिए यह तस्वीरें।

(Yo Yo Honey Singh)

(Yo Yo Honey Singh)

(Yo Yo Honey Singh)

(ये भी पढ़ें : ईशा देओल ने बेटी राध्या को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, दिल छू लेने वाली तस्वीर की शेयर)

खैर, हनी सिंह वाकई टीना को डेट कर रहे हैं या नहीं, यह जल्द पता चल जाएगा। फिलहाल, आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.