हनी सिंह की बहन स्नेहा की हुई शादी, फोटोज शेयर कर रैपर ने दी बधाई

म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की बहन स्नेहा सिंह और निखिल शर्मा ने 25 जनवरी को शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए देखते हैं वो तस्वीरें...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

हनी सिंह की बहन स्नेहा की हुई शादी, फोटोज शेयर कर रैपर ने दी बधाई

लगता है कि 2021 में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर शहनाइयों की गूंज सुनाई देती रहेगी। जनवरी का महीना शुरू होते ही बी-टाउन के कई कपल्स शादी के बंधन में बंधे। वरुण धवन और नताशा दलाल के बाद अब म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की बहन स्नेहा सिंह भी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हनी सिंह ने इसकी जानकारी हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गईं दो तस्वीरों के जरिए दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दरअसल, हनी सिंह की बहन स्नेहा सिंह की शादी 25 जनवरी 2021 को दिल्ली के रहने वाले क्रॉसफिट और गोल्फ निखिल शर्मा के साथ हुई। दोनों की शादी की जानकारी रैपर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी। (ये भी पढ़ें- वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी को लेकर दिया हिंट! कही ये बात)

हनी सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दुल्हन-दूल्हा बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। हनी सिंह की बहन स्नेहा ने बेबी पिंक कलर का सूट पहन रखा है, तो वहीं उनके पति व्हाइट शेरवानी के साथ स्नेहा के साथ पिंक कलर के दुपट्टे और साफा से मैचिंग करते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में आप हनी सिंह को भी देख सकते हैं, जो ब्लैक आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी शालिनी भी येलो सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हनी सिंह ने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘बधाई हो, मेरी बहन स्नेहा और निखिल शर्मा आनंद कारज हो गए हैं जी, अब वे शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्लीज उन्हें आशीर्वाद दीजिए।’ (ये भी पढ़ें- घर से बाहर होते ही अली गोनी के लिए सोनाली फोगाट बोलीं- 'मेरी बेटी को इससे कोई प्रॉब्लम नहीं है')

अब बात करें हनी सिंह की निजी जिंदगी के बारे में, तो मशहूर रैपर हनी भले ही ऑन-स्क्रीन अक्सर ही सुंदर-सुंदर बालाओं के साथ नजर आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह बिल्कुल ऐसे नहीं हैं। इस बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी है कि हनी की शादी उनके फेमस होने से पहले ही हो गई थी। हनी सिंह ने अपनी शादी छिपाकर रखी थी। आमतौर पर हनी को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है।

हनी सिंह की लव स्टोरी

हनी सिंह की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। हनी और उनकी पत्नी शालिनी सिंह बचपन से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में शालिनी उनकी क्लासमेट थीं। पढ़ाई के दौरान ही दोनों रिलेशनशिप में आए। इसके बाद हनी सिंह अपनी म्यूजिक की पढ़ाई पूरी करने के लिए लंदन गए। इस दौरान भी दोनों रिलेशनशिप में थे। इसके बाद 23 जनवरी 2011 को शालिनी और हनी ने गुरूद्वारे में शादी कर ली। (ये भी पढ़ें- वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने अपनी शादी में पहना था पुराना हार! देखें फोटोज)

फिलहाल, बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम की तरफ से भी हनी सिंह की बहन स्नेहा और उनके जीजा निखिल शर्मा को शादी की ढेर सारी बधाइयां। तो आपको हनी सिंह द्वारा शेयर की गईं ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.