तलाक के सालों बाद रितिक रोशन के घर रहने आईं उनकी Ex वाइफ सुजैन खान, यहां जानिए आखिर क्यों?

अभिनेता रितिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है। लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए इस कपल एक बार फिर अपने बच्चों का ख्याल रखने के लिए साथ रहने का फैसला किया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

तलाक के सालों बाद रितिक रोशन के घर रहने आईं उनकी Ex वाइफ सुजैन खान, यहां जानिए आखिर क्यों?

कोरोना वायरस (Coronavirus) भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। देश के सभी लोगों की यही कोशिश है कि इसे अगली स्टेज तक जाने से रोक दिया जाए, क्योंकि स्टेज 3 में पहुंचने पर स्थिति भयावह हो सकती है। इसीलिए देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है और लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी गयी है। फिर भी लोग मान नहीं रहे हैं और घरों से निकल रहे हैं। कभी रितिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) को बॉलीवुड का परफेक्ट कपल माना जाता था। हालांकि शादी के बाद इन दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया। इस कपल के दो बेटे रेहान (Hrehaan Roshan) और रिदान (Hridhaan Roshan) हैं। भले ही यह कपल अलग हो गया हो लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए इस कपल एक बार फिर अपने बच्चों का ख्याल रखने के लिए साथ रहने का फैसला किया है। इस बार बच्चों के लिए दोनों एक बार फिर साथ आ गए हैं। दोनों 21 दिनों के लॉकडाउन में साथ रहेंगे।

बता दें कि रितिक-सुजैन के अलग होने के बाद से दोनों बच्चे रितिक के घर में रहते हैं। लेकिन बच्चों का ख्याल रखने के लिए सुजैन ने रितिक के जुहू वाले घर में शिफ्ट होने का फैसला किया है। इस समय कोरोना वायरस को देखते हुए रेहान और रिदान को घर के भीतर ही रखा जा रहा है। सेल्फ आइसोलेशन के दौरान रितिक ने एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। यह तस्वीर रितिक-सुजैन के एक फैमिली हॉलिडे की है। इस तस्वीर के साथ रितिक ने सुजैन को शुक्रिया भी बोला है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शेयर की सोते हुए फोटो, अर्जुन कपूर ने खुलेआम उड़ाया मजाक)

रितिक ने कैप्शन में लिखा कि-

ऐसे समय में अपने बच्चों से अलग होने के बारे में सोचना, ये एक माता-पिता के रूप में अकल्पनीय है, जब देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है। अनिश्चितता, कई महीनों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के रूप में दुनिया को एक साथ आते देखना वाकई में दिल छू लेने वाला वक्त है। जबकि दुनिया मानवता के बारे में एक साथ आने की बात कर रही है, मुझे लगता है कि ये उन माता-पिता के लिए ये एक आइडिया से बहुत अधिक है जो विशेष रूप से अपने बच्चों की कस्टडी शेयर करते हैं।

आगे रितिक ने लिखा- 'अपने बच्चों पर दूसरे पैरेंट के अधिकार का उल्लंघन किए बिना उनके करीब कैसे रखें जो अपने बच्चों के साथ रहने का समान अधिकारी है। ये प्यारी सुजैन की एक तस्वीर है, जिन्होंने अपने घर से अस्थायी रूप से बाहर आने का निर्णय लिया है ताकि हमारे दोनों बच्चें हम में से किसी से भी डिस्कनेक्ट महसूस न करें। इतना सपोर्टिव होने के लिए और समझ रखने के लिए सुजैन आपका शुक्रिया. हमारे बच्चे वो कहानी बताएंगे जो हम उनके लिए बनाएंगे। मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि अपने और अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए, हम सभी खुले दिल से प्यार, सहानुभूति, साहस, शक्ति व्यक्त करने का अपना तरीका ढूंढ निकालेंगे। (ये भी पढ़ें: बचपन में बहुत क्यूट थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, यकीन न हो तो देख लें ये तस्वीरें)

रितिक और सुजैन का तलाक साल 2014 में हो गया था

बता दें कि रितिक और सुजैन का तलाक साल 2014 में हो गया था। हालांकि यह कपल अभी भी बच्चों के साथ वकेशन पर साथ देखा जाता है। कई बार फैमिली हॉलिडेज पर रितिक-सुजैन को अपने बच्चों को साथ देखा गया

बताते चलें कि इससे पहले भी रितिक रोशन ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने सहयोग देने की अपील किए थे। शेयर किए गए इस वीडियो में रितिक कह रहे हैं- आज हम सब एक बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। कोरोना वायरस एक ऐसी सच्चाई है, जो ज़ोरों से फैल रही है। अब हम इससे मुंह नहीं मोड़ सकते। अब इसका सामना करना है। इसके लिए कुछ क़दम उठाने होंगे। सबसे पहला क़दम है, अपने हाथों को साबुन से हर घंटे धोएं। दूसरा कदम है सोशल डिस्टेंसिग का। कम से कम 6 फिट की दूरी पर रहें। यह वक़्त दोस्तों से मिलने का नहीं है। पार्टी में जाने का नहीं है। अगर आपको दोस्तों से मिलना है तो फोन या वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल करिए। यह नाज़ुक वक़्त है। अगर हाथ से निकल गया तो पता नहीं क्या होगा। ज़िम्मेदार बनिए। (ये भी पढ़ें: किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी की प​त्नी साक्षी ने किया धोनी के नए नाम का खुलासा, यहां जा​निए क्या है)

गौरतलब है कि रितिक के अलावा और भी सेलेब्रिटीज़ लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील कर चुके हैं। रितिक ख़ुद भी घर पर हैं। इससे पहले उन्होंने अपने दोनों बेटों और डॉगी की तस्वीर पोस्ट की थी। इसके साथ लिखा था- इससे बेहतर व्यू की उम्मीद नहीं कर सकता।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रितिक रोशन आखिरी बार फिल्म 'वार' (War) में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई थी। फिल्म की कहानी,किरदार और गाने दर्शकों में काफी पसंद आए। वहीं इस फिल्म में रितिक रोशन संग टाइगर श्रॉफ दिखाई दिखाई दिए। बड़े पर्दे पर ये दोनों साथ में पहली बार नज़र आए। अपकमिंग प्रोजेट्स की बात करें तो जानाकरी के अनुसार रितिक हॉलीवुड में एंट्री ले सकते हैं। इसके अलावा अगले साल 2021 तक ​क्रिश 4 के भी आने की संभावना जताई जा रही है। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.