मम्मी पिंकी रोशन पर गर्व महसूस करते हैं ऋतिक रोशन, देखिए कैसे तस्वीर पर एक्टर ने किया कमेंट

राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की पत्नी और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मां पिंकी रोशन (Pinkie Roshan) एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो पेड़ चढ़ रही हैं और उस तस्वीर पर ऋतिक ने कमेंट किया है।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

मम्मी पिंकी रोशन पर गर्व महसूस करते हैं ऋतिक रोशन, देखिए कैसे तस्वीर पर एक्टर ने किया कमेंट

कहते हैं एक मां अपने बच्चे के जरिए दोबारा से अपना बचपन जीती है। बच्चे के साथ हो रहे हर अच्छे और बुरे वक्त में मां ही उसका साथ देती है। जब बच्चा किसी परेशानी में होता है, तो उसका हल मां के पास होता है। वहीं, बच्चे के खुशी के पल में भी एक मां सबसे ज्यादा खुश होती है। कुछ ऐसा ही आलम बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मां पिंकी रोशन (Pinkie Roshan) का भी है। एक एक्टर और निर्देशक राकेश रोशन की पत्नी होने के बाद भी पिंकी ने अपने बच्चों (ऋतिक और सुनैना) को हमेशा से एक आम जिंदगी देने की कोशिश की है।

वैसे पिंकी ऋतिक और सुनैना के साथ एक खास बांड शेयर करती हैं। उन्हें अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। फैमिली के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को पिंकी रोशन खूब एंजॉय करती हैं। उन्हें अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए देखा जाता है। ऐसे में एक बार फिर पिंकी बेटे ऋतिक को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। (ये भी पढ़ें: तलाक ले रहे सिद्धांत कार्निक और मेघा गुप्ता, कहा- कई चीजें अपनाईं लेकिन नहीं रह पा रहे थे साथ)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

दरअसल पिंकी की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस वीडियो में पिंकी छोटे बच्चे की तरह पेड़ पर चढ़ती हुई नजर आ रही हैं। यही नहीं, वो फिर पेड़ पर चढ़ ही जाती हैं। ऐसे में ऋतिक ने अपनी मम्मी की तस्वीरों पर कमेंट किया है। उन्होंने दिल वाला इमोटिकॉन अपनी मां की तस्वीरों पर पोस्ट किया है। वहीं, फैन्स पिंकी की तस्वीरों के साथ ऋतिक के इस कमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं। सबसे पहले तो देखिए वो तस्वीरें। (ये भी पढ़ें: शाहरुख खान ने गौरी खान संग सुभाष घई की होली पार्टी में इस अंदाज में किए थे मजे, देखिए थ्रोबैक वीडियो)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आपको बताते चलें कि कुछ समय पहले भी पिंकी रोशन चर्चा का विषय बनी हुई थीं। पिंकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर की थीं, जिसमें वो राजस्थान के मौसम का लुत्फ उठाते हुए नजर रही थीं। इस वीडियो में पिंकी अपने बेटे ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ के गाने घुंघरू पर डांस करती दिखाई दे रही थीं। इस दौरान पिंकी ने राजस्थानी पगड़ी पहनी हुई थी। वीडियो में पिंकी अपनी दो रिश्तेदारों के साथ डांस कर रही थीं। खास बात तो ये थी कि पिंकी ने बेटे की फिल्म के पॉपुलर गाने पर स्लो मोशन में डांस किया। वो डांस को काफी एंजॉय कर रही थीं। पिंकी रोशन का लुक डांसिंग मूड के दौरान देखने वाला था। (ये भी पढ़ें: अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा की बेटी आयत शर्मा ने मनाई पहली होली, देखिए किस अंदाज में आईं नजर)

फिलहाल, पिंकी रोशन की तस्वीरों पर बेटे ऋतिक रोशन के कमेंट को देखकर फैंस काफी खुश हुए। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.