ऋतिक रोशन अपने बेटे ऋदान को सिखा रहे हैं डर पर काबू पाना, सामने आया क्यूट वीडियो

हाल ही में, एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने बेटे ऋदान के साथ एक एडवेंचरस वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग दिख रही है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

ऋतिक रोशन अपने बेटे ऋदान को सिखा रहे हैं डर पर काबू पाना, सामने आया क्यूट वीडियो

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने दोनों बेटों ऋहान और ऋदान पर जान छिड़कते हैं। अक्सर इस तिगड़ी को साथ में वेकेशन और डिनर डेट्स पर देखा जाता है। हाल ही में, बिंदास डैडी ने अपने बेटे ऋदान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों को बंजी जंपिंग करते हुए देखा जा सकता है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

hritk

पहले ये जान लीजिए कि, ऋहान और ऋदान, ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के बेटे हैं। इस कपल ने साल 2000 में शादी रचाई थी। हालांकि, 14 साल बाद दोनों ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया और आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया। इसके बावजूद ये दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।

hritk

(ये भी पढ़ें- मीका दी वोटीः मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी के गले में डाली वरमाला, जल्द बजेगी शहनाईः रिपोर्ट)

24 जुलाई 2022 को ऋतिक रोशन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक रील शेयर की है। वीडियो को देखते ही पता चलता है कि, दोनों बंजी जंपिग करने वाले हैं, लेकिन उनके बेटे ऋदान थोड़े घबराए हुए हैं। इसके बाद कूल डैडी अपने लाडले को शांत करते हुए नजर आए। साथ ही उन्होंने ऋदान को सिखाया कि, वह अपने डर पर कैसे काबू पाएं।

hritk

वीडियो रिकॉर्ड करते हुए ऋतिक ने ऋदान से कहा, ''जब आप किसी चीज से डरते हैं, तो आप उससे प्यार करने लगते हैं।'' इसके बाद ऋदान ने तेजी से सांस ली और उनके ट्रेनर भी उन्हें लगातार समझा रहे थे। ऋतिक ने यह कहते हुए अपने बेटे का मनोबल बढ़ाया कि, ''आप धीरे-धीरे सांसें लो। आपको चोट नहीं लगेगी। आप अपने दिमाग को बताएं कि, आप इस बारे में कितना जानते हैं। आप 0.5 सेकेंड से भी कम समय में गिरने वाले हैं।'' इसके बाद ऋदान कूद जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ''अपने डर को हराओ, क्या दिन है। #थ्रोबैक।''

बता दें कि, ऋतिक रोशन को एडवेंचर का काफी शौक है। यही कारण है कि, वह अपने बेटों के साथ अक्सर एडवेंचर ट्रिप पर जाते रहते हैं। इससे पहले, 26 जनवरी 2021 को एक्टर ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह सभी अपने दोस्तों के साथ एक जंगल में एंजॉय करते हुए दिख रहे थे।

hrtik

(ये भी पढ़ें- सलमान खान ने मनाया रूमर्ड GF यूलिया वंतूर का जन्मदिन, भव्य जश्न की तस्वीरें आईं सामने)

फिलहाल, ऋतिक रोशन द्वारा शेयर किया गया लेटेस्ट वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.