कौन हैं सबा आजाद? जो ऋतिक रोशन का हाथ पकड़े आई थीं नजर, मीडिया रिपोर्ट में हुई डेटिंग की पुष्टि

एक्टर ऋतिक रोशन को डिनर आउटिंग के बाद एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े देखा गया। अब, पता चला है कि, वह एक्ट्रेस सबा आजाद हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

कौन हैं सबा आजाद? जो ऋतिक रोशन का हाथ पकड़े आई थीं नजर, मीडिया रिपोर्ट में हुई डेटिंग की पुष्टि

हाल ही में, एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया था, जहां उन दोनों को एक साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया था। अब, उस मिस्ट्री गर्ल की पहचान फिल्म अभिनेत्री सबा आजाद के रूप में की गई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

hrithik roshan and saba azad

ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुज़ैन खान साल 2014 में अलग हो गए थे। वे दो बच्चों ऋहान और ऋदान के माता-पिता हैं। पूर्व कपल एक-दूसरे के प्रति बेहद सौहार्दपूर्ण हैं और अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं। सुज़ैन के एक्टर अर्सलान गोनी को डेट करने की अफवाह है और उन्हें अक्सर आउटिंग या डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। सुजैन के साथ तलाक के बाद अपने डेटिंग स्पेस को लेकर बेहद सख्त रहे ऋतिक को बीते दिनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट से सबा आजाद के साथ बाहर आते हुए देखा गया। इस दौरान, दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था, जिससे डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं।

कौन हैं सबा आजाद?

(ये भी पढ़ें: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अप्रैल में करेंगे भव्य शादी! फरवरी में होगी कोर्ट मैरिज)

अब हम आपको बताते हैं कि, ऋतिक रोशन के साथ स्पॉट की गई मिस्ट्री गर्ल अभिनेत्री सबा आजाद हैं। 32 वर्षीय अभिनेत्री ने 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2011 की फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' में साकिब सलीम के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। अपने डेब्यू के बाद से सबा अब तक 5 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'फील्स लाइक इश्क (2021)' थी। सबा एक प्रतिभाशाली संगीतकार और गीतकार भी हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के करीब 81.7 हजार फॉलोअर्स हैं।

ऋतिक और सबा की डेटिंग

hrithik roshan and saba azad

(ये भी पढ़ें'बिग बॉस 15' के एक्स कंटेस्टेंट ईशान सहगल ने मायशा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम साथ हैं')

यह पहली बार है, जब ऋतिक रोशन, सबा के साथ नजर आए। तब से फैंस यही सोच रहे हैं कि, क्या दोनों डेट कर रहे हैं? 'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक और सबा वास्तव में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पोर्टल के एक सूत्र ने बताया कि, “डुग्गू अपने निजी जीवन को गुप्त रखना पसंद करते हैं। वह कुछ समय से अभिनेत्री सबा आजाद को चुपचाप डेट कर रहे हैं और आखिरकार उनके साथ सार्वजनिक रूप से पेश होने की स्थिति में हैं। दोनों एक बेहतरीन जोड़ी बनाते हैं। हालांकि, वे एक साथ हर पल का आनंद ले रहे हैं।”

(ये भी पढ़ें- कैटरीना की शादी पर शहनाज गिल ने सलमान से किया मजाक, तो एक्टर बोले- वह नहीं हैं 'सिंगल')

वर्क फ्रंट की बात करें, तो ऋतिक रोशन बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने शेड्यूल से समय निकाला और अभिनेत्री सबा आजाद के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए गए। मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही दोनों ने हाथ पकड़ लिया। डिनर के बाद, ऋतिक, सबा को सुरक्षित रूप से उनकी कार तक ले गए और बाद में पैपराज़ी के लिए हाथ हिलाया।

hrithik roshan and saba azad

फिलहाल, ऋतिक और सबा की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, इसलिए अभी इस बात की पुष्टि करना गलत होगा। वैसे आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.