बिपाशा बसु ने अपने बर्थडे पर बेटी देवी संग वीडियो किया शेयर, पति करण ने खास अंदाज में दी बधाई

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने जन्मदिन पर बेटी देवी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वहीं पति करण सिंह ग्रोवर ने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

बिपाशा बसु ने अपने बर्थडे पर बेटी देवी संग वीडियो किया शेयर, पति करण ने खास अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आज यानी 7 जनवरी 2023 को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके पति व एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

bipasha

करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा को विश किया बर्थडे 

करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लविंग वाइफ बिपाशा को बर्थडे विश करते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जहां बिपाशा ब्लैक ड्रेस में बेहद हॉट और स्टनिंग लग रही हैं, वहीं शर्टलेस करण बेहद अट्रैक्टिव दिख रहे हैं। एक-दूजे की ओर से देखते हुए करण और बिपाशा एकदम परफेक्ट कपल की वाइब दे रहे हैं। फोटो के साथ-साथ करण ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं माय लव! बिपाशा बसु, आपके जीवन का हर पल खुशियों से भरा हो, आपका प्रकाश हर गुजरते दिन के साथ चमकता रहे, आपके सभी सपने सच हों। यह साल का सबसे अच्छा दिन है! मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे माय स्वीट बेबी लव! तुम मेरे लिए सब कुछ हो!''

bipasha

बिपाशा ने बेटी देवी संग शेयर किया वीडियो

बिपाशा बसु ने अपने जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी बेटी देवी के नन्हे-नन्हे पैरों को किस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में बिपाशा की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''भगवान ने मुझे सबसे अच्छा उपहार दिया - मेरी बेटी देवी। पहले सबसे अच्छे उपहार के बाद मेरे जीवन का प्यार... मेरे पति...करण सिंह ग्रोवर। दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की। #itsmybirthday #newmommy #आभारी #आशीर्वाद #monkeylove।'' इससे पहले, बिपाशा ने बेटी देवी को ब्रेस्टफीड कराते हुए मॉर्निंग सेल्फी शेयर की थी, देखने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पिछले साल करण-बिपाशा ने बेटी का किया था स्वागत

जानकारी के लिए बता दें कि करण और बिपाशा ने साल 2016 में शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी, जहां दोनों को एक-दूजे से प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी के 6 साल बाद पिछले साल नवंबर में कपल ने अपनी बेटी देवी का स्वागत किया था। तब से दोनों अपनी बेटी के साथ प्यारी झलकियां साझा करते रहते हैं।

bipasha

फिलहाल, हम भी बिपाशा बसु को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.