इन्फ्लुएंसर Neetu Bisht ने BF लखन से की शादी, रेड लहंगा और कंट्रास्टिंग ज्वेलरी में दिखीं सुंदर

इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट ने 28 फरवरी 2023 को अपने जीवन के प्यार लखन से शादी कर ली है। आइए आपको उनकी वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

इन्फ्लुएंसर Neetu Bisht ने BF लखन से की शादी, रेड लहंगा और कंट्रास्टिंग ज्वेलरी में दिखीं सुंदर

पॉपुलर इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट (Neetu Bisht) आखिरकार 28 फरवरी 2023 को अपने जीवन के प्यार लखन अर्जन रावत के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट करने वाला ये कपल अपने इंस्टाग्राम रील्स और क्यूट शॉर्ट वीडियोज से हमारा दिल जीतने में कभी फेल नहीं हुआ। नीतू और लखन के फैंस लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे और अब वे सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उनका पसंदीदा कपल शादी के बंधन में बंध गया है।

neetu bisht

नीतू बिष्ट और लखन अर्जन रावत ने कर ली शादी

पिछले कुछ समय से जहां नीतू और लखन की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही थीं, वहीं इस कपल ने फैंस को अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरों से खुश कर दिया है। 28 फरवरी 2023 को नीतू बिष्ट ने अपने इंस्टा अकाउंट से पति लखन के साथ अपनी शादी की कुछ झलकियां साझा कीं। तस्वीरों में बहुत प्यार करने वाले जोड़े को बहुत खुश देखा गया, क्योंकि वे आखिरकार हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। तस्वीरें शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, "आधिकारिक तौर पर लखनीत।"

neetu bisht

नीतू बिष्ट ने शादी में पहना रेड एंड गोल्डन लहंगा

नीतू बिष्ट ने अपनी शादी के लिए एक पारंपरिक लाल लहंगा पहना था, जिस पर हैवी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई थी। भारी-भरकम स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली चोली और दो शीयर दुपट्टों के साथ अपने लुक को पूरा करते हुए नीतू ने मिनिमल मेकअप का विकल्प चुना था। उन्होंने अपने लुक को हैवी स्टेटमेंट ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ किया था, जिसमें एक चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, एक मांग टीका और एक नथ शामिल है। तस्वीरों में उन्होंने अपने कलीरे और लाल चूड़ा भी फ्लॉन्ट किया। दूसरी ओर, लखन एक पगड़ी और दोशाला के साथ एक आइवरी कलर की हैवी शेरवानी में डैपर लग रहे थे।

neetu bisht

नीतू बिष्ट की बैचलरेट पार्टी

अपनी बैचलरेट पार्टी के लिए नीतू बिष्ट ने मिनिमल लुक चुना था, फिर भी सभी का दिल जीतने में कामयाब रहीं। उन्होंने अपनी बैचलर लाइफ के आखिरी कुछ दिनों का जश्न मनाने के लिए एक व्हाइट और पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। उनके आउटफिट में एक स्लीवलेस टॉप था, जिसे ट्यूल चोली और वेस्ट लेंथ कोर्सेट टॉप के साथ जोड़ा गया था। उन्होंने मिड-पार्टेड वेवी कर्ल्स के साथ अपने लुक को पूरा किया था, जिसे उन्होंने एक स्लीक क्राउन के साथ सजाया था। नीतू ने मस्ती से भरी पार्टी में एक फंकी चश्मा भी लगाया था और एक यूनिक 'ब्राइड-टू-बी' वाला केक काटा था।

neetu bisht

neetu bisht

नीतू बिष्ट ने संगीत में ससुराल वालों को गिफ्ट की शानदार कार

कपल का प्री-वेडिंग उत्सव संगीत समारोह के साथ शुरू हुआ था और यह दुल्हन का अपने ससुराल वालों के प्रति प्यारा जेस्चर था, जिसने सभी का दिल जीत लिया था। नीतू ने अपने ससुराल वालों को प्यार के प्रतीक के रूप में एक शानदार कार गिफ्ट में दी और अपने प्रति सुपर सपोर्ट और प्यार करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर उसी का एक वीडियो साझा किया था और यह उस अपार प्रेम को दर्शाता है, जो नीतू अपने ससुराल वालों के लिए साझा करती हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Influencer Bride

नीतू बिष्ट ने अपने संगीत में पहना ब्लू और गोल्डन कलर का लहंगा 

अपने संगीत समारोह के लिए नीतू बिष्ट को ब्लू और गोल्डन कलर के लहंगे के सेट में देखा गया था। उनके आउटफिट में गोल्डन एम्बेलिशमेंट और मिरर वर्क के साथ एक फ्लेयर्ड स्कर्ट शामिल थी। उन्होंने इसे एक हैवी गोल्डन एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ जोड़ा था, जो पूरी तरह से मिरर वर्क से भरा हुआ था। नीतू ने अपने लुक को शीयर टील ब्लू दुपट्टे से स्टाइल किया था, जो उनके दोनों कंधों पर केप की तरह टिकाया गया था। नीतू ने अपने बालों को मिड-पार्टेड हाफ हेयरडू में बांधा हुआ था और अपने लुक को निखारने के लिए झुमका, स्लीक मांग टीका और नीली व सुनहरी चूड़ियां चुनी थीं।

Influencer Bride

Influencer Bride

Influencer Bride

फिलहाल, हम भी नीतू और लखन को उनकी शादी के लिए बधाई देते हैं। तो आपको इनकी शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.