परमिश वर्मा के रिसेप्शन की झलकियां: अनोखे रंग के लहंगे में बेहद सुंदर दिखीं दुल्हन गीत ग्रेवाल

पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा और उनकी पत्नी गीत ग्रेवाल ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए शादी के बाद बड़े रिसेप्शन का आयोजन किया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

परमिश वर्मा के रिसेप्शन की झलकियां: अनोखे रंग के लहंगे में बेहद सुंदर दिखीं दुल्हन गीत ग्रेवाल

पंजाबी ​सिंगर परमिश वर्मा (Parmish Verma) अपने पार्टी सॉन्ग्स 'गल नी कडनी', 'शाडा' और कई अन्य कई गीतों के लिए लोकप्रिय हैं। दूसरी ओर उनकी पत्नी गीत ग्रेवाल (Geet Grewal) एक कनाडाई पॉलिटिशियन हैं। अगस्त 2021 में परमिश ने गीत के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। इसके बाद, 21 अक्टूबर 2021 को बेहद कम लोगों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने शादी में शामिल लोगों से अपने फोन जमा करने और इंटरनेट पर कोई भी फोटो और वीडियो लीक नहीं करने का अनुरोध किया था।

parmish verma

लंबे इंतजार के बाद परमिश वर्मा ने गीत ग्रेवाल के साथ अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने लाखों फैंस को खुश किया था। शादी में परमिश जहां सी-ग्रीन कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी में हैंडसम लग रहे थे। वहीं, गीत ने अपने लाल और सुनहरे रंग के लहंगे में अपनी सुंदरता से लोगों का मन मोह लिया था।

Parmish Verma and geet garewal verma wedding album pictures

Parmish Verma and geet garewal verma wedding album pictures

Parmish Verma and geet garewal verma wedding album pictures

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेडरूम से पति सैफ और बेटे तैमूर की फोटो की शेयर, ड्राइंग करते दिखे ​लाडले)

अपनी भव्य शादी के दो महीने बाद परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक भव्य वेडिंग रिसेप्शन पार्टी की मेजबानी की। उनके भव्य एंट्री और 7-लेयर केक से लेकर पंजाबी संगीतमय रात तक, यह बहुत ही भव्य प्रोग्राम था। इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

30 दिसंबर 2021 को सिंगर परमिश वर्मा ने भी अपने रिसेप्शन की कुछ झलकियां अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की हैं, इसमें वह अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिसेप्शन के लिए जहां परमिश ब्लैक शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और मैचिंग कोट और शूज के साथ ऑल-ब्लैक लुक में तैयार हुए थे, वहीं उनकी पत्नी गीत ने अपने अनोखे लहंगे से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने भारी एम्बेलिश्ड ग्रे और पाउडर-ब्लू कलर का लहंगा चुना था, जिस पर गोल्डन ज़री वर्क हुआ था। उन्होंने अपने लुक को स्लीक बन, स्मोकी आईज, स्टेटमेंट नेकपीस और चूड़ा के साथ पूरा किया था।

Parmish Verma Reception

Parmish Verma Reception

(ये भी पढ़ें- कृति खरबंदा ने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के बर्थडे पर लिखा लव नोट, कहा- 'मैं आपकी आभारी हूं')

परमिश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी गीत के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो ने एक मनमोहक क्षण को भी कैद किया जहां परमिश को अपनी पत्नी गीत की मदद करते हुए देखा गया, जो उन पर चिपके हुए कुछ कागज को साफ करते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए परमिश ने कैप्शन में लिखा है, "अपने प्यार और आशीर्वाद के साथ हमारे दिन को खास बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

इसके पहले, 17 अक्टूबर 2021 को परमिश ने अपने मेहंदी समारोह की एक खूबसूरत झलक साझा की थी। तस्वीर में हम होने वाली दुल्हन को सुनहरी कढ़ाई के साथ एक खूबसूरत रानी गुलाबी कुर्ता पहने हुए देख सकते हैं। स्टेटमेंट ईयररिंग्स और शीशपट्टी के साथ वो बेहद रॉयल लग रही थीं। वहीं, परमिश सफेद रंग के पठानी सूट में काफी जच रहे थे। उन्होंने अपने लुक को गोल्ड चेन से स्टाइल किया था।

parmish verma

(ये भी पढ़ें- कैटरीना ने सलमान के 56वें बर्थडे पर दिया ये खास तोहफा, इन स्टार्स ने भी दिए महंगे गिफ्ट्स)

16 अक्टूबर 2021 को परमिश ने अपनी सगाई की रस्म की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की थी। प्यारी सी तस्वीर में पर​मिश अपनी लेडीलव गीत के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। एथनिक ड्रेस में यह जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी। इसके साथ परमिश ने लिखा था, "हमेशा के लिए शुरुआत।"

parmish verma

वर्क फ्रंट की बात करें तो, परमिश वर्मा अगली बार बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म 'मैं ते बापू' में दिखाई देंगे। तो आपको सिंगर ​के रिसेप्शन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए ​कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.