7 एकड़ में फैला है धोनी का आलीशान फार्म हाउस, देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियोज

आज इस स्टोरी में हम आपको इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आलीशान फार्म हाउस की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसमें हर लग्जरी चीज को शामिल किया गया है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

7 एकड़ में फैला है धोनी का आलीशान फार्म हाउस, देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियोज

ये बात तो हर कोई जानता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज लग्जरी लाइफस्टाइल जीने के लिए जाने जाते हैं। वह अपने और अपने सपनों के घर के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि बॉलीवुड की तरह क्रिकेट जगत के खिलाड़ी भी लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं। यहां पर हम बात कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की करें या फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की। ये स्टार्स अक्सर अपने लग्जरी घरों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिसमें उनके लाइफस्टाइल की झलक साफ देखने को मिल जाती है। आज हम आपको इस स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस की सैर करवाते हैं, जिसकी भव्यता देख हर कोई हैरान है।

dhoni

7 एकड़ में फैला है माही का फार्महाउस

भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपनी छोटी सी फैमिली के बाद अपना ज्यादा समय रांची वाले फार्म हाउस में बिताते हैं, जिसके बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। धोनी का ये फार्म हाउस रांची के रिंग रोड पर स्थित है, जो ‘कैलाशपति’ के नाम से जाना जाता है। ये फार्म हाउस लगभग 7 एकड़ में फैला हुआ है। इस फार्म हाउस को बनाने में लगभग तीन साल से ज्यादा का समय लगा था और धोनी अपने इस आलीशान फार्महाउस में साल 2017 में शिफ्ट हुए थे। धोनी ने अपने इस फार्म हाउस में प्रकृति के बीच कई आलीशान चीजों को शामिल किया है। तो आइए अब आपको एक-एक करके इस लग्जरी फार्म हाउस की तस्वीरें दिखाते हैं। (ये भी पढ़ें: कॉमेडियन कपिल शर्मा की पांच सबसे महंगी चीजें, करोडों का है बंगला तो चलते हैं इस रॉयल कार से)

dhoni farm house

फार्म हाउस में है एक बड़ा लॉन

महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में जब भी कोई नया शख्स कदम रखता है, तो उनकी आंखे खुली की खुली रह जाती है, क्योंकि माही के इस फार्म हाउस की शुरुआत एक बड़े लॉन से होती है, जिसमें आप जहां तक देख सकते हैं, वहां तक आपको सिर्फ हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। इस लॉन में कई तरह के अलग-अलग पेड़-पौधे लगे हुए हैं, जिसे देखने के बाद हर किसी का मन खुश हो जाता है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर इस फार्म हाउस की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें। (ये भी पढ़ें: 247 एकड़ में फैला है नताशा पूनावाला का शानदार फार्महाउस, किसी सपने से नहीं है कम, देखें फोटोज)

dhoni

farm house

ranchi

dhoni

वहीं, साक्षी ने इस बड़े से लॉन के कुछ वीडियोज भी शेयर किए थे, जिसमें उनके डॉग इस लॉन में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियोज में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, धोनी का फार्म हाउस कितना बड़ा है। पहली वीडियो में साक्षी के डॉग नजर आ रहे हैं। दूसरी वीडियो में फार्म हाउस की हरियाली देखी जा सकती है। वहीं, तीसरी वीडियो में साक्षी ने अपने फार्म हाउस का पूरा लॉन दिखाया है, जो वाकई काफी ज्यादा बड़ा है। (ये भी पढ़ें: बहुत खूबसूरत है धर्मेंद्र पाजी का फार्म हाउस, देखें इनसाइड फोटोज)

सुंदर लिविंग रूम

महेंद्र सिंह धोनी के इस फार्म हाउस में एक बड़ा सा लिविंग रूम है, जो बिल्कुल घर जैसी फीलिंग देता है। इस लिविंग रूम में धोनी ने कई लग्जरी आइटम्स को शामिल किया है, लेकिन फिर भी इसका लुक काफी सिंपल एंड सोबर है। धोनी के लिविंग रूम में ब्राउन कलर के सोफे लगे हुए हैं और सोफे के बीच में टेबल भी ब्राउन रंग का है। इतना ही नहीं, उनके लिविंग रूम की दीवारों को भी ब्राउन फर्नीचर से कवर किया हुआ है। इस लिविंग रूम में एक टीवी भी है, जिसके आस-पास बेहद ही यूनिक लाइट ब्राउन कलर का फर्नीचर बनवाया हुआ है, जिसे देखते हुए हर कोई उसके डिजाइन के बारे में सोचने लग जाए। साक्षी धोनी ने इस लिविंग रूम की भी दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में उनकी बेटी जीवा प्रीति सोमी की गोद में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनका पूरी लिविंग रूम साफ नजर आ रहा है, जो देखने में काफी सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत लग रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में साक्षी लिविंग रूम के सोफे पर अपने डॉग्स के साथ मस्ती कर रही हैं।

jeeva

sakshi

प्रैक्टिस नेट से लेकर अल्ट्रा मॉर्डन जिम तक है शामिल

महेंद्र सिंह धोनी के इस फार्म हाउस को बनवाने में लगभग तीन साल से ज्यादा का समय लगा था, जिसे पूरा मार्बल और लकड़ी का इस्तेमाल कर बेहद ही नजाकत के साथ बनाया गया है। इस फार्म हाउस में उन्होंने हर लग्जरी आइटम्स को शामिल किया है। इस फार्म हाउस में इंडोर स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, नेट प्रैक्टिस मैदान, अल्ट्रा मार्डन जिम है। इतना ही नहीं, धोनी के इस फार्म हाउस में उनकी पार्किंग भी है, जहां पर उनकी पसंद की गाड़ी और बाइक का कलेक्शन है।

पार्टी के लिए मशहूर है धोनी का फार्म हाउस

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के इस फार्म हाउस में लगभग सभी क्रिकेटर्स आकर लुफ्त उठाते हैं और जमकर पार्टी करते हैं। क्रिकेट की दुनिया में, धोनी के इस फार्म हाउस की पार्टीज काफी पॉपुलर हैं, यहां पर अक्सर धोनी के साथ कई खिलाड़ी पहुंचते हैं और जमकर पार्टी करते हैं, जिसकी तस्वीरें खुद साक्षी शेयर करती रहती हैं। बीते साल साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें धोनी के साथ कई लोग पार्टी करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि धोनी के साथ कुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, पंखुड़ी शर्मा समेत कई लोग कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

dhoni party

फिलहाल, महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने परिवार के साथ इस फार्म हाउस में आकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते रहते हैं। तो आपको धोनी का फार्म हाउस कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।   

(फोटो क्रेडिट: धोनी, साक्षी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.