अर्जुन रामपाल के बर्थडे बैश की इनसाइड तस्वीरें: गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने रखी थी ग्रैंड पार्टी

हाल ही में, एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस ने एक शानदार बोट पार्टी की मेजबानी की थी। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

अर्जुन रामपाल के बर्थडे बैश की इनसाइड तस्वीरें: गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने रखी थी ग्रैंड पार्टी

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) आज इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। अभिनेता ने 26 नवंबर 2022 को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड व मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रायडिस (Gabriella Demetriades) ने उनके लिए बोट पार्टी की मेजबानी की थी, जिसकी कुछ इनसाइड तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

arjun rampal

दरअसल, 29 नवंबर 2022 को गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन के बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन व्हाइट शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, गैब्रिएला ने पेस्टल ग्रीन कलर की कटआउट ड्रेस पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कुछ तस्वीरों में अर्जुन रामपाल को अपने कुछ दोस्तों के साथ मोटरबोट की सवारी का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में अर्जुन और गैब्रिएला का 3 साल के बेटे अरिक रामपाल भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गैब्रिएला ने कैप्शन में लिखा, ''मैं अब से सिर्फ याच पर पार्टियां दे रही हूं। हमारे सभी प्रियजनों को वहां रहने के लिए धन्यवाद।”

arjun rampal

arjun rampal

arjun rampal

arjun rampal

arjun rampal

arjun rampal

arjun rampal

arjun rampal

इससे पहले, अर्जुन रामपाल के 49वें जन्मदिन पर गैब्रिएला डेमेट्रायडिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन रामपाल और उनके बच्चों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें अर्जुन की सिंगल तस्वीर से लेकर बच्चों संग मस्ती करती हुए कई फोटोज शामिल थीं। गैब्रिएला द्वारा शेयर की गई तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

arjun rampal

बता दें कि अर्जुन रामपाल 3 बच्चों के पिता हैं। उन्हें पहली शादी से दो प्यारी बेटियां हैं। अर्जुन और मेहर (पूर्व पत्नी) की 20 साल पुरानी शादी साल 2018 में टूटी थी। वहीं, गैब्रिएला से उनको एक बेटा एरिक है, जिसका जन्म 18 जुलाई 2019 को हुआ था। हालांकि, गैब्रिएला और अर्जुन ने अभी तक शादी नहीं की है। 

arjun rampal

खैर, हम भी अर्जुन को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको गैब्रिएला द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.