प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजेलिस वाले घर के अंदर की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस रितुपर्णा ने कीं शेयर

हाल ही में, एक्ट्रेस रितुपर्णा सेन ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लॉस एंजेलिस वाले घर की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजेलिस वाले घर के अंदर की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस रितुपर्णा ने कीं शेयर

बॉलीवुड और बंगाली एक्ट्रेस रितुपर्णा सेन (Rituparna Sen) हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लॉस एंजेलिस वाले घर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, पति निक जोनस और निक के पिता पॉल केविन जोनस सीनियर से मुलाकात की, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें उनके घर की भी झलकियां दिखाई दे रही हैं।

Inside pictures of Priyanka Chopra Los Angeles house

तस्वीरों को शेयर करते हुए रितुपर्णा ने प्रियंका की मां के लिए एक धन्यवाद नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "मोमबत्ती की इस प्यारी तस्वीर को मेरी ओर से एक छोटा सा उपहार भेजने और एक सुंदर नोट भेजने के लिए धन्यवाद आंटी। कुछ दिन पहले आपको घर में देखकर खुशी हुई। आपके सभी आतिथ्य के लिए धन्यवाद। आप से और जोनस परिवार से मिलकर बहुत अच्छा लगा। यात्रा के दौरान प्रियंका को बहुत याद किया। घर एक सपने जैसा दिखता है। कुछ खूबसूरत यादें बनाई। बहुत सारा प्यार।" बता दें कि जिस वक्त रितुपर्णा, प्रियंका के पहुंची थीं, उस समय प्रियंका भारत के लिए रवाना हो चुकी थीं। आइए अब आपको प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजेलिस वाले घर की तस्वीरें दिखाते हैं।

Inside pictures of Priyanka Chopra Los Angeles house

प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजेलिस वाले घर का गार्डन एरिया

रितुपर्णा द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में पीछे प्रियंका के घर का गार्डन नजर आ रहा है, जो बेहद खूबसूरत है। इस गार्डन में एक पूल, लॉबी और बालकनी भी दिख रही है। तस्वीर में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा रितुपर्णा के साथ कैमरे के लिए पोज देती हुई दिख रही हैं। इस दौरान जहां मधु पिंक कलर की शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं। वहीं, रितुपर्णा ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Inside pictures of Priyanka Chopra Los Angeles house

प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजेलिस वाले घर का बार कॉर्नर

एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के घर में बार कॉर्नर दिखाई दे रहा है, जो बेहद खूबसूरत है। दीवारों पर व्हाइट कलर का पेंट किया गया है, जो घर को खूबसूरत और एलिगेंट लुक दे रहा है। वहीं, पीछे की तरफ एक खिड़की भी नजर आ रही है और साइड में एक बार कॉर्नर दिख रहा है, जिसमें शीशे के कई सारे गिलास नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, पति निक जोनस और निक के पिता पॉल केविन, रितुपर्णा के साथ कैमरे के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

Inside pictures of Priyanka Chopra Los Angeles house

Inside pictures of Priyanka Chopra Los Angeles house

प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजेलिस वाले घर का टैरेस एरिया

एक तस्वीर में रितुपर्णा, प्रियंका के घर के टैरेस पर पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक सोफा नजर आ रहा है और पीछे का व्यू वाकई देखने लायक है। टेरेस पर एक व्हाइट कलर का बड़ा सा लैंप भी दिखाई दे रहा है। वहीं, टेरेस को फूल-पौधों से सजाया हुआ है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।

Inside pictures of Priyanka Chopra Los Angeles house

Inside pictures of Priyanka Chopra Los Angeles house

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर के लिविंग रुम की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थीं। एक्ट्रेस के घर का लिविंग रुम किसी आलीशान महल की तरह लग रहा था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

Inside pictures of Priyanka Chopra Los Angeles house

खैर, ऐसा घर होना तो हर किसी का सपना होता है, जिसके लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ती है, जो निक और प्रियंका दोनों ने की है। फिलहाल, आपको कपल का यह घर कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.