शहीर शेख ने अपने नए घर का वीडियो किया शेयर, यूनिक इंटीरियर की दिखी झलक

8 जुलाई 2022 को एक्टर शहीर शेख ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने प्रशंसकों के साथ अपने नए घर का एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको ​भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

शहीर शेख ने अपने नए घर का वीडियो किया शेयर, यूनिक इंटीरियर की दिखी झलक

सेलिब्रिटीज के घरों ने हमें हमेशा आकर्षित किया है और हम अक्सर अपने पसंदीदा सेलेब के सोशल मीडिया हैंडल को उनके घर की एक झलक पाने के लिए देखते रहते हैं। जहां कई बार हमें सेलेब्रिटीज के आलीशान घर की झलक देखने को मिल जाती है, तो कभी-कभी ये नहीं हो पाता। हालांकि, आज लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता शहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने हमारा दिन बना दिया, क्योंकि उन्होंने अपने प्रशंसकों को अपने नए घर का डिजिटल टूर करवाया है।

Shaheer Sheikh

शहीर शेख अपने आकर्षक व्यक्तित्व और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ शादी की है और वह 10 सितंबर 2021 को एक बच्ची अनाया के माता-पिता बने थे। वर्तमान में शहीर और रुचिका अपनी पैरेंट​हुड जर्नी का आनंद ले रहे हैं और बिंदास पिता को एक सपनों का घर मिला है, जिसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के सौजन्य से अपनी छोटी राजकुमारी के लिए तैयार किया है।

ruchikaa

8 जुलाई 2022 को शहीर शेख ने अपने इंस्टा हैंडल पर प्रशंसकों को अपने नए घर की एक झलक दिखाई। अभिनेता ने जो वीडियो साझा किया, उसमें हम उनके घर की पहले और बाद की झलक देख सकते हैं। वीडियो की शुरुआत घर में रखे संगमरमर के टुकड़ों, धूल और कार्डबोर्ड के टुकड़ों से होती है। हालांकि, इसके बाद वीडियो में सफेद दीवारें, काले रंग के मैट-फिनिश दरवाजे और हैंगिंग लाइट्स वाला एक सुंदर घर दिखाया गया है। यह अच्छी सजावट, रंगीन फूलों और भव्य चीजों से पूरी तरह से सजाया गया है। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- 'कॉफ़ी विद करण' में आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी से जुड़े कई रोचक किस्सों का हुआ खुलासा)

इसके पहले, 2 जून 2022 को शहीर शेख ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने निर्माणाधीन घर की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में शहीर को अपनी बेटी अनाया को गोद में लिए देखा जा सकता है और पिता-पुत्री की जोड़ी निर्माण स्थल की देखरेख कर रही थी। तस्वीर को साझा करते हुए इसके ऊपर शहीर ने लिखा था, "जब आप इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं, तो यह मीठा होता है।"

shaheer sheikh

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी ने शादी से पहले संग्राम संग 850 साल पुराने मंदिर में की पूजा, महादेव का लिया आशीर्वाद)

फिलहाल, हम शहीर शेख के नए घर की और झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको उनके घर का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.