बिकिनी में केक काटने पर ट्रोल हुईं आमिर खान की बेटी आइरा, ​नेटिजंस ने कहा- 'बेशर्म'

एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान ने 8 मई 2022 को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अपने पैरेंट्स के सामने बिकिनी पहने नजर आईं, जिसके लिए उन्हें बेरहमी से ट्रोल किया गया। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

बिकिनी में केक काटने पर ट्रोल हुईं आमिर खान की बेटी आइरा, ​नेटिजंस ने कहा- 'बेशर्म'

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के तौर पर जाना जाता है। वो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में, उनकी बेटी आइरा खान (Ira Khan) ने अपने पैरेंट्स के साथ अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में आइरा बिकिनी पहने दिख रही हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

amir khan

पहले ये जान लीजिए कि, आइरा खान, आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं। कई साल पहले रीना और आमिर का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की थी। हालांकि, 3 जुलाई 2021 को उन्होंने अपनी दूसरी शादी भी खत्म कर दी थी और किरण राव से तलाक ले लिया था। इस खबर से हर कोई हैरान था। अपने तलाक के बाद आमिर खान और किरण राव ने साथ में स्टेटमेंट जारी किया था और कहा था कि, वो दोनों अपनी 15 साल की शादी को अब खत्म कर रहे हैं, लेकिन वो आगे अपने बेटे आजाद के माता-पिता और एक अच्छे दोस्त बने रहेंगे।

aamir khan

(ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई, मिस्ट्री बॉय के कंधे पर हाथ रख फ्लॉन्ट की अपनी इंगेजमेंट रिंग)

अब बात करते हैं आइरा खान की लेटेस्ट फोटो की। दरअसल, आइरा के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने पिता आमिर, भाई आजाद और मां रीना दत्ता के साथ नजर आ रही हैं। 8 मई 2022 को उन्होंने अपना 25वां जन्मदिन अपनी फैमिली के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने जमकर मस्ती की। पूल पार्टी के बाद आइरा ने बर्थडे केक भी काटा। इस दौरान वो बिकिनी पहने नजर आईं।

ira khan

कुछ लोगों को उनका ये लुक पसंद आया, तो कुछ लोगों ने उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। पिता के साथ बिकिनी पहने जाने पर लोग आइरा के लिए तरह-तरह के कमेंट लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कितनी बेशर्म है और उससे ज्यादा बाप बेशर्म।'' दूसरे ने लिखा, "ये कैसी आउटफिट है बर्थडे सेलिब्रेट करने की।" इसके अलावा और भी कई लोगों ने आइरा को बुरा-भला कहा है। आइए आपको दिखाते हैं उनके कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

ira khan

ira khan

ira khan

ira khan

(ये भी पढ़ें- रणबीर-आलिया की शादी पर नीतू कपूर का खुलासा, दक्षिण अफ्रीका में डेस्टिनेशन वेडिंग का था प्लान)

इसके अलावा आइरा के बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने भी आइरा को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उन्होंने आइरा की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें वो बर्थडे मनाती हुई और नुपुर के साथ पूल में एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए नुपुर ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे माय लव।''

irs

ira

ira

(ये भी पढ़ें- अमजद खान के पास पत्नी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के नहीं थे पैसे, बेटे शादाब ने बताई स्टोरी) 

फिलहाल, हम भी आइरा खान को उनके 25वें जन्मदिन की बधाई देते हैं। वैसे, आइरा की ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.