क्या जन्नत ज़ुबैर रहमानी को डेट कर रहे हैं ​​फैसल शेख, जानें सोशल मीडिया स्टार ने क्या कहा?

हाल ही में, सोशल मीडिया स्टार ​​फैसल शेख ने जन्नत ज़ुबैर रहमानी संग डेटिंग की अफवाहों पर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

क्या जन्नत ज़ुबैर रहमानी को डेट कर रहे हैं ​​फैसल शेख, जानें सोशल मीडिया स्टार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया सेंसेशन फैसल शेख (Faisal Shaikh) और जन्नत ज़ुबैर रहमानी (Jannat Zubair Rahmani) की जोड़ी को एक साथ खूब पसंद किया जाता है। दोनों को लेकर अक्सर अफवाह उड़ती रहती है कि, ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में, फैसल ने एक इंटरव्यू में इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

faisal shaikh

पहले ये जान लीजिए कि, स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 में फैसल शेख और जन्नत ज़ुबैर रहमानी की जोड़ी नजर आने वाली है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। अब शो में जाने से पहले फैसू उर्फ फैसल ने जन्नत को डेट करने पर अपना पक्ष रखा है।

faisal shaikh

(ये भी पढ़ें- राखी सावंत के लिए BF आदिल ने दुबई में खरीदा घर और BMW, एक्ट्रेस ने रिश्ते को आगे बढ़ाने पर की बात)

'ई-टाइम्स' को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल ने जन्नत संग रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि, शो में जन्नत से उन्हें एक मजबूत और इमोशनल सपोर्ट रहेगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, वो दोनों काफी पुराने दोस्त हैं।

faisal jannat

बकौल फैसल, "हम सालों से दोस्त हैं और बहुत अच्छे दोस्त बने हुए हैं। हमने एक साथ कई प्रोजेक्ट्स किए हैं और कई करेंगे भी। लोगों को ऐसा लगता है कि, हमारे बीच कुछ है, पर ऐसा कुछ भी नहीं है। लोग मानते हैं कि, हम डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन यह सच नहीं है।'' 

jannat

(ये भी पढ़ें- प्रीति जिंटा ने ऐश्वर्या-रानी मुखर्जी और करीना संग शेयर की सेल्फी, वर्षों बाद साथ दिखीं एक्ट्रेसेस)

फैसल शेख ने जन्नत के साथ अपने रिश्ते का खंडन किया और बताया कि, वह सिंगल हैं। उन्होंने कहा, "जरूरी नहीं जो ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री है, वो ऑफस्क्रीन भी हो। ऑफस्क्रीन हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं सिंगल हूं।"

faisal

फैसल शेख ने तय किया बड़ा सफर

इसी इंटरव्यू में फैसल ने आगे बताया कि, उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया से लेकर रियलिटी शो प्रवेश करने तक उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। बकौल फैसू, ''बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि ये इतने बड़े शो में भाग लेना मेरे लिए एक सुनहरा अवसर है। मुझे नहीं पता कि, मैं शो जीतूंगा या नहीं, लेकिन मैं इसमें अपना सौ प्रतिशत दूंगा। मैं अपने फॉलोअर्स को निराश नहीं करूंगा, जिन्होंने मुझ पर अपनी उम्मीदें टिका रखी हैं।''

faisal

(ये भी पढ़ें- जय भानुशाली बेटी तारा संग खेलते आए नजर, शेयर किया क्यूट वीडियो)

फिलहाल, हमें तो फैसल शेख और जन्नत जुबैर की जोड़ी बेहद पसंद है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.