क्या जान्हवी कपूर एक्स BF शिखर पहाड़िया संग मालदीव में कर रहीं एंजॉय? ये फोटो है सबूत

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों कथित रूप से अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। आइए आपको इसका एक सबूत दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या जान्हवी कपूर एक्स BF शिखर पहाड़िया संग मालदीव में कर रहीं एंजॉय? ये फोटो है सबूत

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoorकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फिल्म 'रूही' की अभिनेत्री फिलहाल मालदीव में अपने वेकेशन का आनंद ले रही हैं। कहा जा रहा है कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ हैं। 

Janhvi_Kapoor

दरअसल, 10 दिसंबर 2022 को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चांदनी रात के नीचे से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से एक में जान्हवी समुद्र के साथ अपना बैक फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

janhvi

janhvi

janhvi

तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मुझसे चांद की रोशनी में मिलो।" तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पूर्व प्रेमी शिखर पहाड़िया ने रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "मून स्पिरिट।"

janhvi

यही नहीं, शिखर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक चांदनी रात की तस्वीर भी शेयर की है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शिखर भी जान्हवी के साथ मालदीव में ही हैं। 

janhvi

शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर पहले जान्हवी कपूर को डेट कर चुके थे और बाद में अलग हो गए थे। इसके पहले, दिसंबर 2022 की शुरुआत में जान्हवी को अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ साउथ के फेमस तिरुमाला टेंपल में स्पॉट किया गया था, जहां वह दर्शन के लिए पहुंची थीं। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Janhvi Kapoor

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगी। उनके पास राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर और मिसेज माही' भी है।

janhvi

फिलहाल, आपको क्या लगता है कि जान्हवी अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के मालदीव वेकेशन पर हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.