क्या नेहा कक्कड़ इस साल करने जा रही हैं शादी? इंस्टाग्राम पर दी ये हिंट

फेमस प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी हिंट दी है, जिसके बाद इस साल 2020 में उनकी शादी होने की चर्चाएं चारों तरफ हो रही हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

क्या नेहा कक्कड़ इस साल करने जा रही हैं शादी? इंस्टाग्राम पर दी ये हिंट

फेमस प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी शानदार की गायकी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन वो अपने 'पार्टी सॉन्ग' के लिए सबसे ज्यादा फेमस हैं। नेहा की एक झलक पाने और उनकी आवाज सुनने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित रहते हैं, लेकिन इन सबके बीच अब ऐसा लगता है कि नेहा की शादी होने वाली है! चौंकिए मत, क्योंकि ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट कह रही है। तो चलिए जानते हैं कि क्या सच में नेहा कक्कड़ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं?

Neha Kakkar

दरअसल, 31 अगस्त 2020 को नेहा कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर कुछ ऐसा लिख डाला, जिससे इस बात की चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि नेहा अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं? उन्होंने लिखा, "आजा चल ब्याह करवाइए लॉकडाउन विच कट होने खर्चे।" इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नेहा के शादी करने को लेकर भी खबरें तेज हो गई हैं। हालांकि, नेहा की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। (ये भी पढ़ें: क्या शाहिद कपूर के घर आने वाला है तीसरा नन्हा मेहमान? मीरा राजपूत ने फैंस के सवाल का दिया ये जवाब)

क्या सच में हो रही है शादी?

यहां ये जानना बेहद जरूरी है कि क्या नेहा सच में शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं या फिर ये कुछ और है। दरअसल, हाल ही में नेहा का एक नया गाना लॉन्च हुआ है, जिसके लिरिक्स 'आजा चल ब्याह करवाइए लॉकडाउन...' हैं। वहीं, नेहा हर जगह अपने इस सॉन्ग का प्रमोशन कर रही हैं और अपनी इंस्टा स्टोरी में उन्होंने जो ये लाइन "आजा चल ब्याह करवाइए लॉकडाउन विच कट होने खर्चे" डाली है ये भी उसी प्रमोशन का हिस्सा है।

पहले भी उड़ चुकी है अफवाह

ये कोई पहला मौका नहीं है जब नेहा की शादी को लेकर इस तरह की अफवाहें सामने आईं हैं। इससे पहले फरवरी 2020 में जब नेहा 'इंडियन आइडल-11' जज कर रहीं थीं, तब उनका नाम प्लेबैक सिंगर व 'इंडियन आइडल-11' के होस्ट आदित्य नारायण से जुड़ा था। उस वक्त शो में दोनों के बीच मस्ती और प्यार की झलक साफतौर पर देखी जाती थी और दोनों की शादी की खबरें होना शो में आम था। (ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के घर दिखा 'तैमूर' का मस्ती भरा अंदाज, गणपति पूजा के लिए इकट्ठा हुआ था परिवार)

Aditya Narayan and Neha Kakkar

यहां तक कि नेहा के पैरेंट्स और आदित्य के पिता उदित नारायण के बीच तो 'शादी का शगुन' देने, शादी का कार्ड छपने जैसी कई अन्य चीजें शो में दिखाई गई थीं। हालांकि, ये सिर्फ शो तक ही रहा और असल जिंदगी से इसका कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन उस वक्त नेहा और आदित्य की शादी को लेकर मीडिया में काफी खबरें छपी थीं। (ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत से फैंस ने बोला- 'शाहिद को क्या कहकर बुलाते हो?', मिला मजेदार जवाब)

फिलहाल, नेहा कक्कड़ अपने न्यू सॉन्ग 'आजा चल ब्याह करवाइए लॉकडाउन...' के प्रमोशन में लगी हैं, जिसके लिए वो सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी शेयर कर रही हैं। तो अब आपको पता चल गया होगा कि नेहा की शादी की खबर की सच्चाई क्या है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.