शोभिता धूलिपाला ने नागा चैतन्य संग डेटिंग का दिया हिंट, कार में बैठे हुए तस्वीर की शेयर

अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्टर नागा चैतन्य के साथ अपने संबंधों का संकेत दिया है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शोभिता धूलिपाला ने नागा चैतन्य संग डेटिंग का दिया हिंट, कार में बैठे हुए तस्वीर की शेयर

काफी समय से चर्चा है कि, साउथ के फेमस एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) इन दिनों एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन अब शोभिता के एक पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि, वह नागा संग अपने रिश्ते का हिंट दे रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का वह पोस्ट।

sobhita

इससे पहले यह जान लीजिए कि, नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से 7 अक्टूबर 2017 को शादी की थी। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद थी। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा समय तक चला नहीं और दोनों ने आपसी सहमति से 2 अक्टूबर 2021 को तलाक ले लिया था। कपल के अलग होने से उनके फैंस काफी हैरान हुए थे।

sobhita

(ये भी पढ़ें- केएल राहुल-अथिया शेट्टी साल 2023 में करेंगे शादी! लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया दावा)

अब बात करते हैं शोभिता धूलिपाला के लेटेस्ट पोस्ट की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उनका कनेक्शन फॉर्मूला 1 से है। दरअसल, उन्होंने एक सवाल-जवाब का सेशन रखा, जहां एक फैन ने उनसे पूछा, "क्या आपको फॉर्मूला 1 पसंद है?" इस पर एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर के साथ सवाल का जवाब दिया, जिसमें वह कार के अंदर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि, उन्होंने जो स्वेटशर्ट पहनी हुई है, उस पर 'मैकलारेन' लिखा हुआ था। यहां देखें वह पोस्ट।

sobhita

'मैकलारेन' एक स्पोर्ट्स कार है। बता दें कि, नागा फॉर्मूला वन के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी सामंथा रुथ प्रभु को रेसिंग ट्रैक पर ही प्रपोज किया था। ऐसे में शोभिता का F1 से कनेक्शन इस बात का इशारा है कि, वह नागा को डेट कर रही हैं।

naga

इससे पहले, खबर आई थी कि, शोभ‍िता और नागा एक ही कार से अपने जुबली हिल्‍स वाले अंडर कंस्‍ट्रक्‍शन घर पहुंचे थे। दोनों वहां से घंटों बाद एक ही कार में बाहर नि‍कले थे। इसके बाद उनके अफेयर की चर्चा तेज हो गई थी।

sobhita

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन भाभी चारु असोपा का कर रहीं सपोर्ट! राजीव ने दी प्रतिक्रिया, बहन के अफेयर पर भी की बात)

फिलहाल, नागा और शोभिता की डेटिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.