विजय देवरकोंडा ने रूमर्ड GF रश्मिका मंदाना संग अपने रिश्ते पर की बात, कहा- 'मैं उनसे प्यार करता हूं'

साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरें काफी समय से हैं। अब एक्टर ने 'कॉफ़ी विद करण 7' में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर बात की है। आइए आपको बताते उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विजय देवरकोंडा ने रूमर्ड GF रश्मिका मंदाना संग अपने रिश्ते पर की बात, कहा- 'मैं उनसे प्यार करता हूं'

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने 'अर्जुन रेड्डी', 'गीता गोविंदम', 'डियर कॉमरेड' और 'वर्ल्ड फेमस लवर' जैसी शानदार व हिट फिल्में दी हैं। साउथ में नाम कमाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख कर लिया है। वह फिल्म 'लाइगर' से जल्द ही हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं।

Vijay Deverakonda

हाल ही में, विजय ने फिल्म मेकर करण जौहर के टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण' के सातवें सीजन में अपनी को-स्टार अनन्या पांडे के साथ शिकरत की थी, जहां विजय ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के बारे में बात की। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vijay Deverakonda

(ये भी पढ़ें- ईशान खट्टर संग रिश्ते में होते हुए विजय देवरकोंडा संग डेट पर गई थीं अनन्या, खुद किया खुलासा)

विजय और रश्मिका की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि, उनके चाहने वाले उन्हें साथ में जोड़ते रहते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता रहा है कि, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया, लेकिन अब करण के टॉक शो में विजय ने रश्मिका संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।

Vijay Deverakonda

दरअसल, 28 जुलाई 2022 को विजय ने अनन्या के साथ 'कॉफ़ी विद करण 7' में शिरकत की। इस दौरान करण ने अभिनेता से रश्मिका के साथ उनके कथित संबंधों के बारे में पूछा, तो विजय ने इसका साफ शब्दों में जवाब दिया।

Vijay Deverakonda

करण जौहर ने विजय देवरकोंडा से पूछा कि, क्या वह रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं? इसके जवाब में विजय ने कहा कि, वह और रश्मिका 'अच्छे दोस्त' हैं। बकौल विजय, "हमने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक साथ दो फिल्में की हैं। वह (रश्मिका) मेरे बेहद करीब हैं और मैं वास्तव में उनसे प्यार करता हूं। हम वास्तव में अच्छे दोस्त हैं। हम फिल्मों के माध्यम से बहुत कुछ साझा करते हैं, जिससे एक बंधन बनता है।"

Vijay Deverakonda

करण ने विजय से यह भी पूछा कि, वह कभी भी अपने रिश्ते की स्थिति का खुलासा क्यों नहीं करते? इस पर विजय देवरकोंडा ने कहा, “जब तक मैं शादी नहीं कर लूंगा, तब तक मैं इस बारे में बात नहीं करूंगा। मेरे बहुत चाहने वाले हैं और मैं उनका दिल नहीं तोड़ना चाहता। इतने सारे लोग आपको एक अभिनेता के रूप में प्यार करते हैं और आपका पोस्टर उनकी दीवारों पर है। वे मुझे इतना प्यार और सराहना देते हैं, तो मैं उनका दिल नहीं तोड़ना चाहता।"

Vijay Deverakonda

(ये भी पढ़ें- सामंथा ने मोटी रकम में खरीदा आलीशान बंगला, तलाक से पहले पूर्व पति चैतन्य संग यहीं रहती थीं एक्ट्रेस)

फिलहाल, विजय देवरकोंडा का रश्मिका मंदाना के बारे में ये खुलासा आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.