Isha Ambani-Anand Piramal ने नाइटवियर में एंजॉय किया डिनर डेट, कपल की सादगी ने जीता दिल

16 अप्रैल 2023 को बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल बांद्रा में डिनर डेट पर स्पॉट किए गए। इस दौरान उनकी सादगी ने सभी का दिल जीत लिया। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani-Anand Piramal ने नाइटवियर में एंजॉय किया डिनर डेट, कपल की सादगी ने जीता दिल

देश के सबसे अमीर परिवार से होने के बावजूद अंबानी फैमिली के मेंबर्स अपने 'जमीन से जुड़े होने' के स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कभी भी अपनी अपार दौलत घमंड नहीं किया। मुकेश अंबानी व उनकी पत्नी नीता अंबानी हमेशा अपनी परंपराओं से जुड़े रहते हैं और उन्होंने अपने बच्चों आकाश अंबानी-ईशा अंबानी (Isha Ambani) व अनंत अंबानी को भी यही सिखाया है। अक्सर उनके पब्लिक अपीयरेंस में इसकी झलक भी देखने को मिलती है।  

ईशा अंबानी पति आनंद पीरामल संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट

16 अप्रैल 2023 को नए-नवेले माता-पिता ईशा अंबानी व आनंद पीरामल बांद्रा में अपने डिनर डेट के दौरान एक साथ स्पॉट किए गए और उसी की तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर छाई हुई हैं। बहुत प्यार करने वाले जोड़े के साथ उनके कुछ दोस्त भी थे, जिनके साथ उन्होंने वीकेंड में कुछ क्वालिटी टाइम का आनंद लिया। ईशा व आनंद दोनों आउटिंग के दौरान मुस्कुराते हुए नजर आए और उनकी सादगी ने हमारा दिल जीत लिया।

isha ambani

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का डिनर डेट लुक

अपनी डिनर डेट के लिए ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल ने कैजुअल लुक के लिए नाइटवियर पहनने का विकल्प चुना था। नई मां को ब्राउन कलर के प्रिंटेड सिल्क नाइटसूट में देखा गया, जिसमें एक बटन वाली शर्ट और हाफ पैंट शामिल थी। नो-मेकअप लुक में ईशा ने अपने बालों को लो पोनीटेल में बांधा था और ब्लैक फ्लैट्स पहन रखा था। दूसरी ओर, आनंद ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर का लोअर पहने हुए थे।

isha ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

'NMACC' में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के मस्ती भरे पलों का अनदेखा वीडियो

ईशा अंबानी और उनके पति आनंद बेहद प्राइवेट लोग हैं, जो चीजों को संयमित रखना पसंद करते हैं। इससे पहले, हमने 'NMACC' के उद्घाटन समारोह से ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का एक प्यारा वीडियो देखा था, जिसने हमारे दिलों को जीत लिया था।

isha ambani

वीडियो में आनंद को सेलिब्रेशन के बीच अपनी पत्नी के हाथ पर एक प्यारी सी किस देते हुए देखा गया था और उनके रोमांटिक जेस्चर ने ईशा को शरमाने पर मजबूर कर दिया। ऐसे में कहा जा सकता है कि इतने सालों की मैरिड लाइफ के बाद भी उनके बीच शुरआती दौर के जैसा ही प्यार बरकरार है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का रिश्ता

ईशा अंबानी व आनंद पीरामल की जोड़ी स्वर्ग में बनी जोड़ी की तरह है और उनकी प्रेम कहानी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। बहुत प्यार करने वाला जोड़ा अपने अटूट प्यार के साथ हमारा दिल जीत रहा है। 12 दिसंबर 2018 को ईशा अंबानी ने अपने नाम के आगे 'पीरामल' जोड़ा था, जब उन्होंने मुंबई में अल्टामाउंट रोड पर अपने आलीशान घर 'एंटीलिया' में अपने सोलमेट आनंद पीरामल के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद, 19 नवंबर 2022 को ईशा ने अपने जुड़वा बच्चों कृष्णा व आदिया को जन्म दिया। मौजूदा समय में दोनों अपनी पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं।

isha ambani

ईशा अंबानी ने अपने आलीशान घर में रखा टस्कनी थीम रूफटॉप डिनर, 41,000 की मिडी ड्रेस में दिखीं सुंदर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम ईशा और आनंद की सादगी से कायल हैं। तो कपल के लेटेस्ट वीडियो पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.