Isha Ambani होने वाली भाभी Radhika Merchant संग पहुंचीं 'Dior' शो में, ननद-भाभी दिखीं स्टाइलिश

भारत के पहले 'Dior' शो में बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani होने वाली भाभी Radhika Merchant संग पहुंचीं 'Dior' शो में, ननद-भाभी दिखीं स्टाइलिश

बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी (Isha Ambani) और उनकी जल्द होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ने भारत में विदेशी ब्रांड 'Dior' के पहले शो में स्टाइलिश उपस्थिति दर्ज कराई। बता दें कि यह पहली बार है, जब 'Maria Grazia Chiuri' द्वारा 'Dior Fall 2023 शो' मुंबई में भारत के ऐतिहासिक एंट्री गेट के नीचे आयोजित किया जा रहा है। यह एक स्टार-स्टडेड इवेंट है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड और फैशन की दुनिया की प्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

ईशा अंबानी-राधिका मर्चेंट 'डायर' शो में आईं नजर 

शो के लिए ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट ने ननद-भाभी का गोल्स सेट किया। हालांकि, शो से श्लोका मेहता गायब थीं। ईशा ने 'डायर' के लेटेस्ट कलेक्शन का फ्लोरल गाउन पहना था और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को नीले रंग के छोटे बैग से स्टाइल किया था।

isha ambani

दूसरी ओर, राधिका ने क्रीम कलर के कट-आउट स्केटर गाउन में हॉलीवुड एक्ट्रेस के वाइब्स बिखेरे। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और बालों को पीछे की तरफ पोनीटेल के साथ स्टाइल किया था।

ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब राधिका मर्चेंट ने पहनी थी अबू जानी-संदीप खोसला की साड़ी

कुछ समय पहले, राधिका को अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन लॉन्च पर देखा गया था। इस कार्यक्रम में जया बच्चन, श्वेता बच्चन और कई अन्य फेमस बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया था। इसमें राधिका ने ऑर्गेंजा फ्रिल्ड बॉर्डर वाली खूबसूरत पिंक साड़ी पहनी थी। उनका लुक एक सिल्वर सीक्विन्ड एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ मैच कर रहा था, जिसमें सुंदर टैसल डिटेलिंग थी। राधिका ने डायमंड चोकर नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया था।

radhika

हालांकि, यह उनका मेकअप था, जिसने उन्हें सबसे अलग बनाया था। वहीं, उनके मिनी 'Satchel' बैग ने हमारा ध्यान खींचा। मिनी बैग लग्जरी ब्रांड 'Hermes' का था और अपना दिल थाम लें, क्योंकि यह लगभग 48 लाख रुपए की कीमत के साथ आता है।

radhika

राधिका मर्चेंट की नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, 'डायर शो' से आप ईशा और राधिका के लुक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.