ईशा अंबानी की मेहंदी की अनदेखी तस्वीर आई सामने, चेहरे पर दिखा ब्राइडल ग्लो

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की मेहंदी की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ईशा अंबानी की मेहंदी की अनदेखी तस्वीर आई सामने, चेहरे पर दिखा ब्राइडल ग्लो

अंबानी परिवार की इकलौती लाडली बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) मौजूदा समय में मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। ईशा ने 19 नवंबर 2022 को अपने पति आनंद पीरामल के साथ जुड़वा बच्चों एक बेटी और बेटे का वेलकम किया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा है। हाल ही में, हमें ईशा अंबानी की मेहंदी सेरेमनी की एक अनदेखी तस्वीर मिली है। आइए आपको दिखाते हैं।

isha ambani

साल 2018 में हुई ईशा अंबानी की शादी अब तक की सबसे महंगी शादियों में से एक है। ईशा और आनंद पीरामल की शादी में देश दुनिया की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। अपनी इकलौती बेटी की शादी पर मुकेश अंबानी ने 100 मिलियन डॉलर (करीब 720 करोड़ रुपए) खर्च किए थे। शादी का ये सेलिब्रेशन करीब 15 दिनों तक चला था। इन दिनों में शादी की हर एक रस्म को काफी भव्य तरीके से किया गया था।

Isha Ambani And Anand Pirama

ईशा की मेहंदी सेरेमनी में फेमस मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा को बुलाया गया था। वीना ने ही ईशा के हाथों में मेहंदी लगाई थी। अब मेहंदी आर्टिस्ट ने ईशा की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर ईशा अंबानी की मेहंदी की एक अनेदखी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में ईशा अपने हाथ में लगी मेहंदी को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। उनके साथ बगल में वीना भी मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। ग्रीन सूट में ईशा काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ देखा जा सकता है। 

isha ambani

ईशा अंबानी के वेडिंग लुक की बात करें, तो उन्होंने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन में से एक खूबसूरत सा ऑफ-व्हाइट और शैंपेन कलर का लहंगा चोली पहना था। उनके लहंगे में 16-पैनल वाली जालीदार कढ़ाई थी और दुपट्टे के रूप में ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी की शादी की बंधनी साड़ी को शामिल किया था। ईशा ने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी से कंप्लीट किया था और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ISHA AMBANI

फिलहाल, हम भी ईशा को उनकी एनिवर्सरी की बधाई देते हैं। तो आपको ईशा की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.