Isha Ambani अपने जुड़वा बच्चों आदिया-कृष्णा संग हुईं स्पॉट, नर्स की गोद में दिखे मुंचकिन्स

हाल ही में, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को उनके जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया के साथ स्पॉट किया गया। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Isha Ambani अपने जुड़वा बच्चों आदिया-कृष्णा संग हुईं स्पॉट, नर्स की गोद में दिखे मुंचकिन्स

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) जब से जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं, तब से उनकी लाइफ अपनी बच्चों के इर्द-गिर्द घूम रही है। हाल ही में, ईशा को अपने दोनों बच्चों के साथ स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। 

isha

अपने जुड़वा बच्चों संग स्पॉट हुईं ईशा अंबानी

हाल ही में, एक पैपराजी इंस्टा पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ईशा अंबानी अपने दोनों बच्चों संग नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशा एक ब्लैक कलर की चमचमाती हुई 'Rolls Royce' कार से उतरती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके दोनों बच्चे दो नर्सों के साथ नजर आ रहे हैं, जो बच्चों को अपनी गोद में लिए हुए ईशा के पीछे-पीछे चलती हुई नजर आ रही हैं। 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी का लुक

ईशा के लुक की बात करें, तो वह इस दौरान काफी सिंपल लुक में नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने एक पिंक कलर का प्रिंटेड सूट-पैंट पहना हुआ है। अपने लुक को बेहद सिंपल रखते हुए ईशा ने अपने बालों को एक बन में बांधा हुआ है। एक चश्मा और स्लीपर के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

isha

जब ईशा के बच्चों का हुआ था ग्रैंड वेलकम

बता दें कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 11 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर उनके बच्चों के जन्म की घोषणा के साथ उनके नाम का भी खुलासा किया गया था। अंबानी और पीरामल फैमिली की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया था कि ईशा के बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया रखा गया है। जब ईशा अपने दोनों बच्चों के साथ पहली बार मुंबई स्थित अपने घर पहुंची थीं, तब उनका अंबानी फैमिली की ओर से ग्रैंड वेलकम किया गया था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।  

isha

बता दें कि ईशा ने 12 दिसंबर 2018 को हीरा मर्चेंट अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से की थी। फिलहाल, ईशा के बच्चों की लेटेस्ट झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.