अपनी मां की इस फिल्म देखकर बच्चों की तरह रोने लगे ईशान खट्टर, खुद बयां किया दर्द

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी मां की फिल्म 'डॉली किटी और वो चमकते सितारे' देखकर रो पड़े। आइए आपको बताते हैं इसके बारे मे।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अपनी मां की इस फिल्म देखकर बच्चों की तरह रोने लगे ईशान खट्टर, खुद बयां किया दर्द

बॉलीवुड अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम व राजेश खट्टर के बेटे और एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) इन दिनों अपनी फिल्म 'खाली पीली' को लेकर चर्चा में हैं। ईशान अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में झंडे गाड चुके हैं। ईशान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, यहां उनके लाखों फॉलावर्स हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि वह अपनी मां की फिल्म देखकर रोने लगे थे। 

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस नीलिमा अज़ीम की फिल्म 'डॉली किटी और वो चमकते सितारे' ओटीटी प्लेटफार्म 'नेटप्लिक्स' पर रिलीज हुई। इस फिल्म को उनके बेटे व अभिनेता ईशान खट्टर ने देखा और वह फिल्म के एक सीन को देखकर रोने लगे। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

ईशान ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'मैंने आज #Dollykittyaurwohchamaktesitare में अपनी मां को पर्दे पर देखा। मां आप हमेशा की तरह खूबसूरत हैं। ऐसी मानवता और विनम्रता। मैं शब्दों में इसे बयां नहीं कर सकता है कि इस फिल्म के हर एक सीन को देखकर मैंने कैसा महसूस किया। मैं इसे देखकर बच्चों की तरह रोया। हमेशा अद्भुत लोगों को एक फिल्म के लिए एक साथ आना देखना अच्छा लगता है, लेकिन इस बार यह पर्सनल है। मेरी मां एक सीन के लिए आईं और मेरे आंसू बह निकले। फिल्म की पूरी टीम को रिलीज के लिए शुभकामनाएं और बधाई।' (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने जेठानी डेनियल को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की ये प्यारी तस्वीर)

यहां आपको बता दें कि नीलिमा ने साल 1975 में पंकज कपूर के साथ सात फेरे लिए थे। जिसके बाद दोनों ने साल 1981 में बेटे शाहिद कपूर को जन्म दिया था। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और बेटे शाहिद के जन्म के तीन साल बाद ही दोनों ने साल 1984 में अलग होने का फैसला ले लिया था। पंकज ने नीलिमा से शादी टूटने के बाद साल 1988 में सुप्रिया पाठक से शादी कर ली, तो वहीं दूसरी तरफ नीलिमा ने साल 1990 में राजेश खट्टर संग सात फेरे लिए। ईशान खट्टर राजेश और नीलिमा के बेटे हैं। 

हालांकि, राजेश और नीलिमा साल 2001 में एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। लेकिन शाहिद अपने सौतेले भाई ईशान को अपने सगे भाई की तरह ही मानते हैं, और वह कई मौकों पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखाई देते हैं। वहीं, ईशान भी अपने भाई को बहुत प्यार करते हैं। दोनों भाईयों के प्यार का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर भी लगाया जा सकता है। (ये भी पढ़ें: माही विज ने शेयर की बेटी तारा के साथ क्यूट फोटोज, गोवा बीच पर मस्ती करते हुए आ रही हैं नजर)

Shahid Kapoor and Ishaan Khattar

ईशान और शाहिद दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। 25 फरवरी 2020 को बड़े भाई शाहिद कपूर के बर्थडे पर ईशान ने अपने साथ शाहिद की थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ''ओ जी मेरे बड़े मियां हैप्पी बर्थडे भाईजान।'' (ये भी पढें: सामने आई बलराज स्याल की शादी की अनदेखी तस्वीरें, दीप्ति तुली संग गुपचुप तरीके से रचाया था विवाह)

वैसे, ईशान और शाहिद दोनों ही अपनी मां को बेहद प्यार करते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.