जान्हवी कपूर की बेस्ट साड़ियां: हर लुक में एक्ट्रेस लगती हैं बला-सी खूबसूरत, देखें तस्वीरें

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने फैशन सेंस के लिए काफी फेमस हैं। वो अक्सर डिजाइनर साड़ियों में अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। आइए आपको दिखाते हैं जान्हवी कपूर के बेस्ट साड़ी लुक्स।

img

By Kanika Singh Last Updated:

जान्हवी कपूर की बेस्ट साड़ियां: हर लुक में एक्ट्रेस लगती हैं बला-सी खूबसूरत, देखें तस्वीरें

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी मां व दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की तरह ही काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं। जान्हवी अपने स्टाइल और बेहतरीन फैशन सेंस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। किसी भी इवेंट के लिए एक्ट्रेस को तैयार होना बेहद पसंद है। फैशनेबल होने के साथ-साथ वो काफी चुलबुली भी हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मस्ती भरे वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वो बॉलीवुड में एक फैशनिस्टा हैं। आइए आपको दिखाते हैं जान्हवी कपूर के बेस्ट साड़ी लुक्स।

1. गुलाबी रंग के फूलों की प्रिंट वाली साड़ी

हाल ही में, जान्हवी कपूर ने लाल और गुलाबी रंगों में फूलों की प्रिंट वाली साड़ी पहने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थीं। उन्होंने अपनी साड़ी को बिना आस्तीन के सफेद ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था और अपने लुक को पूरा करने के लिए ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को चुना था। लाइट मेकअप और गहरे रंग के होंठों ने उनके लुक को और लुभावना बना दिया था।

2. लाइट पिंक कलर की साड़ी में रेट्रो लुक

जब रेट्रो और मॉर्डन लुक के बीच सही संतुलन बनाने की बात आती है, तो जान्हवी कपूर इसे सबसे बेहतर तरीके से कैरी करती हैं। अभिनेत्री हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपने लुक को रेट्रो हेयरस्टाइल और मेकअप के साथ पूरा किया था। स्टेटमेंट इयररिंग्स की एक जोड़ी ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया था।

4. पीच-क्रीम कलर की साड़ी

(ये भी पढ़ें: राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को दिए हैं करोड़ों रुपए के महंगे गिफ्ट्स, यहां देखें लिस्ट)

अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री पीच-क्रीम कलर की साड़ी में काफी ग्लैमरस लग रही थीं, जिसे उन्होंने सीक्विन ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। रिमेड आईज, चंकी इयररिंग्स और लॉन्ग वेवी लॉक्स उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे।

5. हरे रंग की साड़ी में जान्हवी लगीं हॉट

अपनी चमकदार मुस्कान के साथ जान्हवी एक नीयॉन की हरे रंग की साड़ी में बहुत सुंदर लग रही थीं, जिसमें कढ़ाई वाले शीशे लगे हुए थे। वो अपने पोज़ में स्टनिंग लग रही थीं और निश्चित रूप से उन्होंने इस लुक को अपना परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट बनाया था।

6. पीले रंग की साड़ी में ढाया कहर

(ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर 55,000 के जूते फ्लॉन्ट करती आईं नजर, एक्ट्रेस ने दुबई से शेयर कीं तस्वीरें)

फिल्म 'रूही' की अभिनेत्री सुनहरे बॉर्डर वाली पीली साड़ी में काफी चमक रही थीं। उन्होंने कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ इसे कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को चंकी गोल्डन ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था और वास्तव में वो किसी परी की तरह लग रही थीं।

फिलहाल, जान्हवी कपूर वेस्टर्न और इंडियन कपड़ों में बेहद खूबसूरत लगती हैं और हमें उनके सभी साड़ी वाले लुक बेहद पसंद आते हैं। तो, आपको एक्ट्रेस की कौन-सी साड़ी सबसे ज्यादा पसंद आई? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.