अनमोल अंबानी होने वाली दुल्हन कृशा शाह संग मेहंदी में डांस करते आए नजर, वीडियो जीत लेगा दिल

जय अनमोल अंबानी और कृशा शाह की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनमोल अंबानी होने वाली दुल्हन कृशा शाह संग मेहंदी में डांस करते आए नजर, वीडियो जीत लेगा दिल

20 फरवरी 2022 को जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) और कृशा शाह (Khrisha Shah) शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके पहले, 18 फरवरी को कपल की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई थी। उनकी मेहंदी रस्म की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस बीच हमारे हाथ एक वीडियो लगा है, जिसमें अनमोल और कृशा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Anmol Ambani with to be bride Khrisha Shah

दरअसल, 18 फरवरी को आयोजित मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें होने वाली दुल्हन कृशा शाह की बहन नृति शाह ने शेयर की थीं। नृति ने दुल्हन की हाथों की मेहंदी से लेकर दुल्हन के लुक और वेन्यू की सजावट तक की झलकियां अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की थीं।

(ये भी पढ़ें- एक्टर विक्रांत मैसी ने मंगेतर शीतल ठाकुर संग की शादी, देखें दूल्हे और दुल्हन की वेडिंग फोटोज)

Khrisha Shah Mehendi

Khrisha Shah Mehendi

Anmol Ambani and Khrisha Shah Mehendi Ceremony

नृति ने कपल की मेहंदी सेरेमनी से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कपल को नाचते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में जय अनमोल अपनी लेडीलव कृशा को उठाते हुए खड़ा करते हैं, क्योंकि होने वाली दुल्हन के दोनों हाथों में मेहंदी लगी होती है। इसके बाद प्यारा कपल डांस करता है। ऑफ व्हाइट जैकेट वाले कुर्ता-पायजामे में अनमोल हैंडसम लग रहे थे।

वहीं, दुल्हन कृशा ने मल्टीकलर का लहंगा पहना था। उनकी बैंगनी स्कर्ट में मल्टीकलर और अलग-अलग पैटर्न बने थे। इसके साथ उन्होंने स्काई ब्लू कलर का दुपट्टा कैरी किया था। होने वाली दुल्हन ने एक चोकर, मल्टीलेयर्ड हार, मांग टीका और इयररिंग्स के साथ अपने बालों को खुला छोड़ दिया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Khrisha Dance

अनमोल अंबानी और कृशा शाह की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दोनों एक साथ बैठे हुए हैं और बेहद प्यारे लग रहे हैं।

Anmol And Khrisha Shah

एक वीडियो में कृशा और अनमोल को एक साथ देखा गया था और उनके आगे पीछे गुजराती ट्रेडिशनल डांस हो रहा था। वहीं, एक में कृशा अपने भाई-बहन के साथ डांस करती हुई नजर आई थीं।

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने पति हर्ष लिंबाचिया को कहा 'नर्स', प्रेग्नेंसी के बारे में की बात)

अनमोल और कृशा की मेहंदी सेरेमनी में बच्चन परिवार भी शामिल हुआ था। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने अपने इंस्टा हैंडल पर इसकी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह टीना अंबानी और मां जया बच्चन के साथ कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। श्वेता जहां पिंक कलर के सलवार-कुर्ता में खूबसूरत लग रही थीं, वहीं जया बच्चन लाइट लैवेंडर कलर के सूट में स्टनिंग लग रही थीं। दूसरी ओर होने वाली सास टीना अंबानी ने स्काई ब्लू और पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें वह सुंदर लग रही थीं।

Tina Ambani with Jaya and Shweta Bachchan

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की मेहंदी सेरेमनी: कृशा ने हाथ में लिखवाया गुरु मंत्र, मल्टीकलर लहंगे में दिखीं खूबसूरत)

फिलहाल, अनमोल और कृशा ने मेहंदी में खूब धमाल मचाया था। वैसे, आपको उनका डांस वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.