श्रीदेवी की जयंती पर जान्हवी-खुशी कपूर ने अपनी मां को किया याद, शेयर कीं अनमोल तस्वीरें

अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की जयंती पर स्टार किड्स जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ अनमोल तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

श्रीदेवी की जयंती पर जान्हवी-खुशी कपूर ने अपनी मां को किया याद, शेयर कीं अनमोल तस्वीरें

दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) न केवल एक महान स्टार थीं, जिन्हें दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों ने प्यार किया था, बल्कि जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और ख़ुशी कपूर की एक प्यारी मां भी थीं। जान्हवी-ख़ुशी अक्सर अपनी मम्मा को याद करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस की जयंती के मौके पर दोनों बहनों ने अपनी मां को याद किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

janhvi

श्रीदेवी की दोनों बेटियों ने अपनी मां के साथ अनमोल पलों को याद किया और सोशल मीडिया पर अपनी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ बचपन की एक तस्वीर साझा की है। प्यारी तस्वीर में श्रीदेवी को अपनी लाडली जान्हवी को पकड़े हुए देखा जा सकता है। फोटो में जान्हवी बेहद क्यूट लग रही हैं। इसे शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे मम्मा मैं आपको हर रोज ज्यादा से ज्यादा मिस करती हूं। आई लव यू फॉरएवर।''

janhvi kapoor

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने की मदरहुड पर बात, कहा- 'मां बनने की मेरी लड़ाई सालों तक चली')

वहीं, खुशी कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। प्यारी तस्वीर में श्रीदेवी अपनी बेटी ख़ुशी को किस करती दिख रही हैं। दोनों कपूर बहनों ने खास दिन पर अपनी मां को दिल खोलकर याद किया।

khusi

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने सौतेली बेटी सारा के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट तस्वीर, लिखा लवली नोट)

'एनडीटीवी' के साथ बातचीत में जान्हवी कपूर ने इस बारे में विस्तार से बात की थी कि, कैसे उनकी मां श्रीदेवी एक सुपरस्टार थीं। जान्हवी ने कहा था कि, श्रीदेवी अद्वितीय थीं और उनके जैसी अभिनेत्री केवल ब्लू मून पर देखी जाती हैं। उनके शब्दों में, ''वह जो व्यक्ति थीं, उन्हें सेट पर देखकर जिस तरह की संवेदनशीलता दिखती थी, मुझे लगता है कि, ऐसा कभी नहीं हो सकता। वह अद्वितीय थीं। उन्होंने हमारे देश और दुनिया को अपनी कलात्मकता के माध्यम से जो कुछ दिया है, वह अद्वितीय है और मुझे लगता है कि, यह केवल ब्लू मून पर होता है।''

janhavi and sridevi

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने अपने आलीशान घर की दिखाई झलक, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)

श्रीदेवी ने फरवरी 2018 में दुबई में अंतिम सांस ली थी। दुर्घटनावश डूबने से उनकी अचानक और दुखद मौत ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। फिलहाल, हम भी दिग्गज सुपरस्टार को इस मौके पर याद करते हैं। तो आपको जान्हवी और खुशी द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.