जान्हवी कपूर बहन खुशी कपूर संग कैसे बिता रहीं आइसोलेशन का समय, विडियो में खुद ही देख लीजिए

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उन्होंने अपनी बहन ख़ुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तो आइए आपको दिखाते हैं ये मजेदार वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जान्हवी कपूर बहन खुशी कपूर संग कैसे बिता रहीं आइसोलेशन का समय, विडियो में खुद ही देख लीजिए

कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। आम हो या खास हर किसी में इसका खौफ बना हुआ है। इस खतरनाक वायरस के चलते स्कूल, कॉलेज, कई ऑफिस, सिनेमा हॉल तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं कई फिल्मों की शूटिंग और रिलीज तक रोक दी गई है। कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है। सितारों में भी कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है, लगभग सभी सितारे इन दिनों आइसोलेशन में हैं। सितारे सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर बता रहे हैं कि वे अपना वक्त कैसे बिता रहे हैं। इसी बीच जान्हवी कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विडियो शेयर कर फैन्स को दिखाया है कि वह अपनी बहन खुशी कपूर के साथ अपने क्वॉरेंटाइन वाले पलों को कैसे बिता रही हैं।

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उन्होंने अपनी बहन ख़ुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने बूमरैंग के साथ एक पेंटिंग तस्वीर साझा की, जो उन्होंने खुद बनाई है और इसके साथ ही उन्होंने 'State of mind' कैप्शन लिखा है। फिर एक वीडियो में जहां हम ख़ुशी को नूडल्स खाते हुए देख सकते हैं, तो दूसरे वीडियो में ख़ुशी एक मज़ेदार मेकअप करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में लिपस्टिक से उनके चेहरे पर पेंटिंग होता नजर आ रहा है। (ये भी पढ़ें: तो क्या सचमुच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का हो गया ब्रेकअप, आखिर क्या है इस खबर की सच्चाई?)

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनकी छोटी बहन ख़ुशी कपूर एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। ख़ुशी कपूर न्यूयॉर्क फ़िल्म एकेडमी में पढ़ाई कर रही हैं और वहाँ स्कूल बंद होने के कारण वे इन दिनों घर पर बहन के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। बता दें कि 14 मार्च को जब खुशी कपूर न्यूयार्क से मुंबई लौटी थी तो खुशी कपूर का एयरपोर्ट से बाहर निकलते एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में खुशी के साथ उनके पिता बोनी कपूर हैं। जो अपने स्टाफ से ​कहते नजर आ रहे हैं कि खुशी को सैनिटाइजर दो। ध्यान रहे कि जान्हवी की तरह ही बाकी बॉलीवुड एक्टर्स भी अपनों के साथ घर में वक्त बिता रहे हैं। पिछले दिनों सलमान खान का भी एक विडियो इटरनेट पर सुर्खियों में रहा, जिसमें वह वह पेंटिंग बनाते नजर आ रहे थे। (ये भी पढ़ें: बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा पर डिजाइनर्स ने लगाया था धोखा देने का आरोप, आकांक्षा पुरी ने बताई सच्चाई)

गौरतलब है कि 7 मार्च 1997 को जन्मी जाह्नवी कपूर अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने 2018 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़क से अपने अभिनय की शुरुआत की। इस फिल्म ने पर्दे पर धमाल मचा दिया था। जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अगली बार 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' बायोपिक में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी, साथ ही 'रूही अफज़ाना' और करण जौहर की मल्टी-स्टारर पीरियड ड्रामा 'तख्त' और कॉलिन डी'कुन्हा की 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने बनाया बेटी संग टाइम स्पेंड करने का प्लान, कोरोना की वजह से बंद हुई है शो की शूटिंग)

आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
 
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.