क्या दोबारा रिलेशनशिप में हैं जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया? पार्टी में एक साथ हुए स्पॉट

हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग एक प्रोग्राम में स्पॉट की गईं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को फिर से मजबूत कर लिया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या दोबारा रिलेशनशिप में हैं जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया? पार्टी में एक साथ हुए स्पॉट

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoorहाल ही में एक इवेंट में अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं। इस फंक्शन के कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो चुके हैं और अब फैंस सोच रहे हैं कि क्या वह शिखर को फिर से डेट कर रही हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Janhvi_Kapoor

कथित तौर पर शिखर और जान्हवी एक साथ रोमांटिक वेकेशन मनाने के बाद अब दोनों एक इवेंट में साथ स्पॉट किए गए हैं। जान्हवी हाल ही में मालदीव से लौटी हैं। अपनी मालदीव यात्रा के दौरान जान्हवी ने समुद्र तट से अपनी कई तस्वीरें साझा की थीं। एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा शिखर और जान्हवी की तस्वीरों के बीच समानता की ओर इशारा करने के बाद उनके फैंस को यकीन हो गया था कि उनके साथ शिखर भी थे। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

janhvi

अब जान्हवी और शिखर को दिल्ली में आयोजित कुणाल रावल के फैशन शो इवेंट में एक साथ देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज में जान्हवी बेज रंग की स्ट्रैपलेस ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही थीं, जिसे उन्होंने मैचिंग ओवरकोट के साथ पेयर किया था। ब्लिंगी जैकेट में शिखर भी काफी स्टाइलिश लग रहे थे।

janhvi

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इसके अलावा, इस हफ्ते की शुरुआत में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी, तो शिखर ने कमेंट में लिखा था, 'वाह वाह', उसके बाद एक दिल वाली इमोजी भी बनाई थी। कथित तौर पर, दोनों बीते दिनों एक साथ मिनी वेकेशन पर भी गए थे। अक्टूबर महीने में अभिनेत्री को एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए और उनके साथ एक कार में बैठने के दौरान पैपराजी ने दोनों को कैप्चर कर लिया था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

करण जौहर ने अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड के दौरान जान्हवी और शिखर के रोमांस की सीक्रेट तरीके से पुष्टि की थी, जिसमें सारा अली खान और जान्हवी शामिल थीं। फिल्म निर्माता ने खुलासा किया था कि जान्हवी और सारा ने 'दो भाइयों' को डेट किया है, जो उनकी बिल्डिंग में रहते थे। इसके बाद नेटिजंस ने अनुमान लगाया था कि करण जौहर, वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया का जिक्र कर रहे थे।

Janhvi Kapoor

शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर पहले जान्हवी कपूर को डेट कर चुके हैं और बाद में अलग हो गए थे। वर्क फ्रंट की बात करें, तो जान्हवी कपूर जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगी। उनके पास राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर और मिसेज माही' भी है।

Janhvi Kapoor

फिलहाल, जान्हवी और शिखर के रिश्ते के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.