advt
आप अपनी जिंदगी में कई रिश्ते निभाते हैं, जिसमें से एक रिश्ता आपका आपके भाई-बहन के साथ भी होता है। आप उनके साथ खुलकर अपनी बातें रखते हैं, खूब मस्ती और धमाल करते हैं और कुछ ऐसे खूबसूरत पल जीते हैं, जोकि आपको जिंदगी भर याद रहते हैं। ऐसे ही कुछ शानदार पलों का अनुभव इस वक्त जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी बड़ी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) के साथ करती हुई नजर आ रही हैं। बड़ी बहन के साथ छोटी बहन का रिश्ता कितना खूबसूरत और मस्ती से भरा होता है इसका उदाहरण खुद इन दोनों बहनों ने दिया है।
advt
दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने जिस तरीके से जाह्नवी और खुशी कपूर को संभाला वो वाकई सराहनीय रहा है। इसके बाद से अकसर ही इन चारों भाई-बहनों को साथ में कई जगहों पर स्पॉट किया जा चुका है। अंशुला का जब 26वां जन्मदिन था उस दौरान अर्जुन कपूर के साथ-साथ जाह्नवी कपूर ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उनके नाम एक पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अंशुला के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की थीं। इतना ही नहीं उन्होंने इसके साथ एक इमोशनल मैसेज भी लिखा था, जोकि कुछ ऐसा था- सबकी खास, यही वजह है जो हम बहुत प्यार और सुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए आभारी हूं कि आप मेरा ख्याल रखती हैं। मैं आप से उतना प्यार करती हूँ जितना की आप कल्पना भी नहीं कर सकतीं। (ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ को बेहद स्पेशल तरीके से दिशा पटानी ने किया बर्थडे विश, इस वीडियो को देख फैंस हुए दीवाने )
वहीं, अब अंशुला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी छोटी बहन जाह्नवी कपूर का एक डांस करते हुए का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जाह्नवी क्लासिकल डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वो डांस करते हुए सीधा फनी मूड में आ जाती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अंशुला और जाह्नवी कपूर एकसाथ इस पल को खूब एंजॉय कर रही हैं।
advertisement
advt
ऐसा पहला मौका नहीं है जब जाह्नवी कपूर ने अपने क्लासिकल डांस से लोगों को इंप्रेस किया हो। दरअसल एक वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था जिसमें वो जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस वीडियो में ब्लू और व्हाइट कलर की कुर्ती पहने हुए दिखाई दे रही थीं। वीडियो को देख उनके फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे थे। ज्यादातर फैंस जाह्नवी कपूर की उनकी मां श्रीदेवी से तुलना करते हुए नजर आ रहे थे। एक फैन ने जहां लिखा था कि आप बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी जी की तरह ही हैं। वहीं, दूसरे फैन ने लिखा था- कितनी खूबसूरत। मुझे अपने अपनी मां की याद दिला दी। (ये भी पढ़ें: OH NO! डिनर डेट पर पहुंचने से पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्लान हुआ फ्लॉप, ये थी वजह )
सिर्फ फैंस ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई जानेमाने सेलेब्स भी जाह्नवी कपूर की खूबसूरती और डांस की तारीफ करते हुए नजर आए थे। यहां हम बात करे रहे हैं स्री फिल्म के एक्टर राजकुमार राव,एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सोफी चौधरी की। वैसे सच में जाह्ववी कपूर के वीडियो को देखकर तो हम भी ये कह उठे थे- वाह क्या बात है। (ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के बेटे अबराम ने बनाया उनका स्केच, देखिए कैसे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये पोस्ट )
advt
वैसे इस बात में कोई शक नहीं है कि कपूर फैमिली के ये भाई-बहन है बेहद मस्त। धमाल मचाने से लेकर एक-दूसरे को सर्पोट करने के मामले में अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर नंबर वन हैं। वैसे आपको ये वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।
advertisement
advt
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Get App
AWESOME NEWS! Now you can download BollywoodShaadis app and never miss a story. Choose your device Android or IOS (Apple)
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Almost done! We need to confirm your email address. Please click on the verification link we just sent you.
Loading...