जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के निधन के बाद इस रस्म का करती हैं पालन, खुद किया खुलासा

हाल ही में, जान्हवी कपूर ने बताया कि, वह कैसे अपनी मां और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की एक रस्म को फॉलो करती हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के निधन के बाद इस रस्म का करती हैं पालन, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड की दिवंगत और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी व फेमस फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बना चुकी हैं। अपने करियर के बहुत ही कम समय में वह टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं। वह सबसे प्रसिद्ध स्टार किड्स में से एक हैं, जिनका बड़े पैमाने पर फैनबेस है।

janhvi

जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब अभिनेत्री के पास फिल्म 'गुड लक जेरी' है, जिसके प्रमोशन में वह आजकल व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार को चलाने के लिए ड्रग डीलिंग में शामिल हो जाती है। इस फिल्म से एक्ट्रेस को काफी उम्मीदें हैं। इन सबके अलावा, जान्हवी हमेशा अपनी मां श्रीदेवी की लाडली रही हैं। साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी बेटियां जान्हवी और खुशी अपने पिता बोनी कपूर के साथ रह रही हैं। 

janhvi

(ये भी पढ़ें- संजय कपूर ने बेटी शनाया के करियर पर की बात, कहा- 'एक्ट्रेस बनने का फैसला उनका था')

फिल्म 'गुड लक जेरी' के प्रचार के दौरान 'प्रभात खबर' के साथ बात करते हुए अभिनेत्री से पूछा गया कि, वह अपनी हर फिल्म से पहले किस रस्म का पालन करती हैं। इस पर जान्हवी ने जवाब दिया कि, वह तिरुपति मंदिर जाती हैं। यह याद करते हुए कि, उनकी मां अपने जन्मदिन पर वहां कैसे जाती थीं। बिंदास बेटी ने कहा, "मैं अपनी प्रत्येक फिल्म की स्क्रिप्ट तिरुपति मंदिर ले जाती हूं। मेरी मां जब काम करती थीं, तो वह हर साल अपने जन्मदिन पर मंदिर जाती थीं। हालांकि, उनकी शादी के बाद यह बंद हो गया था। एक आंतरिक आवाज ने मुझे मां के जन्मदिन पर मंदिर जाने के लिए कहा और मैंने उनके जन्मदिन पर वहां जाना शुरू किया। अब उस सूची में नया साल भी जुड़ गया है।"

janhvi kapoor

जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के काफी करीब थीं। श्रीदेवी के निधन के बाद 6 अक्टूबर 2021 को जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी। एक तस्वीर में हमें एक टैटू की झलक मिली, जो जान्हवी ने अपने हाथ पर बनवाया है। इस टैटू में उनकी मां की लिखावट में एक नोट था। इसमें लिखा था, "आई लव यू माय लब्बू।"

janhvi kapoor

(ये भी पढ़ें- करीना ने पति सैफ और दोनों बच्चों संग लंदन वेकेशन से शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, जेह-तैमूर दिखे क्यूट)

फिलहाल, जान्हवी कपूर के इस खुलासे पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.