बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर घर पर हो रही हैं बोर, बहन खुशी कपूर से करवा रहीं ये काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने छोटी बहन खुशी (Khushi Kapoor) के साथ खूब टाइम स्पेंड कर रही हैं। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बहन खुशी जान्हवी के बाल सवांर रही हैं। आइए देखें वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर घर पर हो रही हैं बोर, बहन खुशी कपूर से करवा रहीं ये काम

इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी सेल्फ आइसोलेशन में हैं। पूरे देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगा है। बॉलीवुड (Bollywood) में सभी फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है, लेकिन घर में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, साथ ही अपनी हर एक्टिविटी फैंस तक शेयर कर रहे हैं।  ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने परिवार संग टाइम बिता रही हैं। वहीं, जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी (Khushi Kapoor) न्यूयॉर्क से मुबंई लौट आईं हैं। इस समय दोनों बहनें आइसोलेशन में रहकर एक-दूजे के साथ खूब टाइम स्पेंड कर रही हैं। 

जाह्नवी और खुशी कपूर दोनों बहनें सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर फैंस को बता रही हैं कि किस तरह वो अपना टाइम पास कर रही हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बहन उनके बाल सवार रही है। जाह्नवी कपूर ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है, कहीं नहीं जाने के लिए मैं तैयार हो रही हूं। इस वीडियो में जाह्नवी ने ब्लू कलर का टॉप पहना हुआ है। (ये भी पढ़ें: बचपन में बहुत क्यूट थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, यकीन न हो तो देख लें ये तस्वीरें)   

बता दें कि जान्हवी अपनी छोटी बहन ख़ुशी कपूर के साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। ख़ुशी कपूर न्यूयॉर्क फ़िल्म एकेडमी में पढ़ाई कर रही हैं और वहाँ स्कूल बंद होने के कारण वे इन दिनों घर पर बहन के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। 

जाह्नवी कपूर का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था, जिसमें खुशी अपनी बहन की बाहों में दिखी थी। उस वीडियो में जहां जाह्नवी कपूर रेड आउटफिट में नजर आई थींं। वहीं, खुशी कपूर ब्लू ड्रेस में दिखाई दी थीं। इसमें खुशी ने अपनी बहन जाह्नवी कपूर का हाथ दांतों से पकड़ा हुआ था। (ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर बहन खुशी कपूर संग कैसे बिता रहीं आइसोलेशन का समय, विडियो में खुद ही देख लीजिए)  

गौरतलब है कि 7 मार्च 1997 को जन्मी जाह्नवी कपूर अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने 2018 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़क से अपने अभिनय की शुरुआत की। इस फिल्म ने पर्दे पर धमाल मचा दिया था। जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अगली बार 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' बायोपिक में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी, साथ ही 'रूही अफज़ाना' और करण जौहर की मल्टी-स्टारर पीरियड ड्रामा 'तख्त' और कॉलिन डी'कुन्हा की 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी।  (ये भी पढ़ें: खूब मस्ती कर रही हैं जान्हवी कपूर, न हो यकीन तो देखें बहन खुशी कपूर के साथ की ये फोटो)  

ध्यान रहे कि देशभर में अब तक तकरीबन 7000 मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इतना ही नहीं मौतों की संख्या 200 पार कर चुकी है। इसलिए हम भी आपसे यही अपील करते हैं कि अपने घर में ही रहें, सुरक्षित रहें। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.