जान्हवी कपूर ने मिस किया दादी निर्मल कपूर का 88वां जन्मदिन, पूरी कपूर फैमिली ने मनाया जश्न

हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की दादी निर्मल कपूर ने अपना 88वां जन्मदिन मनाया है। ऐसे में उन्होंने अपनी दादी को बर्थडे विश किया है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जान्हवी कपूर ने मिस किया दादी निर्मल कपूर का 88वां जन्मदिन, पूरी कपूर फैमिली ने मनाया जश्न

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म की आउटडोर शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच उनके परिवार ने उनकी दादी निर्मल कपूर का 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उनके चाचा व एक्टर संजय कपूर ने शेयर की हैं। इन्हीं फोटोज पर अब जान्हवी ने प्रतिक्रिया दी है।

janhvi

दरअसल, 27 सितंबर 2022 को संजय कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पूरे कपूर परिवार के साथ अपनी मां निर्मल कपूर का 88वां जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि अनिल कपूर, संजय कपूर, बोनी कपूर, महीप कपूर, सुनीता कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी, ख़ुशी कपूर, शनाया कपूर, जहान कपूर, मोहित मारवाह और उनकी पत्नी नजर आ रही हैं। वहीं, निर्मल कपूर कुर्सी पर बैठी हैं और उनके आगे टेबल पर केक रखा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए संजय कपूर ने लिखा, ''बर्थडे सेलिब्रेशन।''

sanjay

sanjay

sanjay

sanjay

(ये भी पढ़ें- 'Bigg Boss 16': सलमान खान ने 1,000 करोड़ रुपए की फीस के पीछे की बताई सच्चाई)

अब इन्हीं फोटोज पर जान्हवी कपूर की प्रतिक्रिया सामने आई है, क्योंकि वह इस सेलिब्रेशन में परिवार के साथ मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उन्हें अपने परिवार की याद आई और उन्होंने संजय कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, 'फोमो। जन्मदिन मुबारक हो, दादी! लव यू।"

janhvi

इससे पहले, संजय कपूर ने अपनी मां निर्मल कपूर के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। पहली फोटो में छोटे संजय कपूर अपनी मां के साथ बैठे दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में कपूर परिवार हंसते हुए दिख रहा है। आखिरी और तीसरी फोटो में संजय, बोनी और अनिल कपूर अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं।

sanjay

sanjay

sanjay

(ये भी पढ़ें : महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 70 वर्ष की आयु में हुआ निधन, काफी समय से थीं बीमार)

फिलहाल, हम भी निर्मल कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.