जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के साथ बचपन की फोटो की शेयर, कहा- 'आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं'

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मदर्स-डे के मौके पर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ बचपन की एक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के साथ बचपन की फोटो की शेयर, कहा- 'आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं'

मदर्स-डे के मौके पर पूरा सोशल मीडिया मां की तस्वीरों से भर गया है। हर कोई अपनी मां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। इसी क्रम में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी व एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी अपनी मां के साथ की एक तस्वीर शेयर करके उन्हें याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

janhvi

(ये भी पढ़ें- सपना चौधरी ने बेटे पौरुष के साथ प्यारी फोटो की शेयर, दोनों के बीच दिखी अटूट बॉन्डिंग)

पहले तो ये जान लीजिए कि, 13 अगस्त 1963 को जन्मी श्रीदेवी ने 1979 में फिल्म ‘सोलवा सावन’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था। श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी दुबई में होटल के एक कमरे में मृत पाई गई थीं। इस खबर से पूरे देश का तगड़ा झटका लगा था। इसके बाद धीरे-धीरे कपूर फैमिली अपनी लाइफ में आगे बढ़ी, लेकिन जान्हवी और खुशी अक्सर अपनी मॉम को याद करती रहती हैं।

janhavi and sridevi

अब आइए आपको जान्हवी द्वारा शेयर की गई फोटो दिखाते हैं। दरअसल, जान्हवी कपूर ने 8 मई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से मां के साथ अपने बचपन की एक फोटो शेयर की है। इसमें जान्हवी अपनी मां की गोद में रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''आपकी गैरमौजूदगी में भी मैं आपके प्यार को रोज़ महसूस करती हूं। आपकी अनुपस्थिति में भी, आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं। लव यू।''

janhvi

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने मदर्स डे पर शेयर की अपनी बेटी वामिका और मां की अनदेखी तस्वीरें)

3 अगस्त 2021 को श्रीदेवी की 58वीं जयंती पर जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे मम्मा, मैं आपको याद करती हूं। सब कुछ आपके लिए है, हमेशा और हर दिन। मैं आपको प्यार करती हूं।’ 

janhvi kapoor childhood photo

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, जान्हवी अपनी मां श्रीदेवी को आज भी बेहद प्यार करती हैं। तो एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर ​बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.