जान्हवी कपूर ने अपने बर्थडे पर श्रीदेवी को किया याद, बताया कैसे जन्मदिन को मम्मी बनाती थीं खास

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में अपने खास दिन पर जान्हवी को अपनी मां और दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) की याद आई, जिसके बाद उन्होंने बताया कि उनकी मां उनका बर्थडे कैसे मनाती थीं।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

जान्हवी कपूर ने अपने बर्थडे पर श्रीदेवी को किया याद, बताया कैसे जन्मदिन को मम्मी बनाती थीं खास

मां और बेटी का रिश्ता इस दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां-बेटी बेहतरीन दोस्त होती हैं और वो एक-दूसरे की हर जरुरत को अच्छे से समझती हैं। दोनों को ये अच्छे से पता होता है कि उन्हें क्या अच्छा लगता है या क्या बुरा। यही नहीं, जब भी बेटी किसी परेशानी में होती है तो मां को ये बात उसके बिना कहे ही पता चल जाती है क्योंकि एक कहावत है कि मां को सब पता रहता है। कुछ ऐसा ही प्यारा-सा रिश्ता दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बीच भी था। मगर अब श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं। दरअसल दुबई के एक होटल के कमरे के बाथटब में 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की डूबने की वजह से मौत हो गई थी।

मशहूर निर्देशक और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने उस रात एक्ट्रेस के साथ हुई घटना को सभी के सामने रखा था। बोनी ने बताया था कि वो श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए अचानक से दुबई पहुंचे थे। यही नहीं, उन्हें देखकर एक्ट्रेस काफी खुश भी हो गई थीं। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, जिसकी वजह अपने पति से मिलने के दो घंटे बाद ही श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं, अपनी मां के निधन के बारे में जानकर जान्हवी पूरी तरह से टूट गई थीं क्योंकि उनकी पहली फिल्म ‘धड़क’ (Dhadak) रिलीज होने वाली थी। ऐसे में वो दुबई नहीं गई थीं और ना ही आखिरी बार अपनी मां से मिल पाई थीं। (ये भी पढ़ें: पंकज कपूर को मिली डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की उपाधि, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने खास अंदाज में दी बधाई)

अपने बर्थडे पर जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी को किया याद

आपको बताते चलें कि श्रीदेवी अपने परिवार सहित अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने दुबई गई थीं। तभी उनके साथ ये हादसा हुआ। इस लिहाज से श्रीदेवी को इसकी उम्मीद नहीं थी कि ये ट्रिप उनकी आखिरी है और इसके बाद वो अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म भी नहीं देख पाएंगी। वहीं, एकदम से अपनी मां के चले जाने से जान्हवी भी काफी सदमे में थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वो अपनी मां के जाने के सदमे से उभर नहीं पा रही हैं। (ये भी पढ़ें: सामने आईं कपिल शर्मा की बेटी अनायरा शर्मा की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल)

वहीं, अब एक बार फिर जान्हवी को अपनी मां श्रीदेवी की याद आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज यानि 6 मार्च को जान्हवी अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उन्हें अपनी मां की याद आ गई। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में जान्हवी ने इस बात का खुलासा किया था कि श्रीदेवी उनका जन्मदिन कैसे मनाती थीं। जान्हवी ने कहा कि पापा (बोनी कपूर) तो मुझे रोज पैम्पर करते हैं, लेकिन मेरा जन्मदिन सबसे ज्यादा स्पेशल तो मां (श्रीदेवी) ही मनाती थीं। अपनी बात को जारी रखते हुए जान्हवी ने कहा कि वो मेरे बर्थडे पर कमरे को अच्छे से गुब्बारों से सजाती थीं और मुझे खूब सारा पैम्पर करती थीं। वो मेरे बर्थडे पर हर वो काम करती थीं, जिससे मुझे स्पेशल महसूस होता था।

मालूम हो, कुछ समय पहले श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि थी। इस मौके पर जान्हवी कपूर को अपनी मां की बहुत याद आई थी। श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर जान्हवी ने सोशल मीडिया पर मां के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया था। जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी। ये ब्लैक एंड वाइट तस्वीर थी, जिसमें  जान्हवी अपनी मां के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के साथ जान्हवी ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, ‘आप मुझे हर दिन याद आती हो।’ जान्हवी के पोस्ट पर कई सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। (ये भी पढ़ें: सारा अली खान ने भाई इब्राहिम अली खान को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, देखिए भाई-बहन की अनदेखी फोटोज)

बता दें,  श्रीदेवी का सपना था कि वो अपनी बेटी जान्हवी को भी सुपरस्टार बनते हुए देखें, लेकिन जान्हवी की डेब्यू फिल्म से पहले ही उनका निधन हो गया था। आज के दिन ना केवल पूरा कपूर खानदान बल्कि दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं, श्रीदेवी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र से कर दी थी। साल 1976 से 1982 के बीच उन्होंने कई सारी तमिल और तेलुगू फिल्में कीं जिसमें से ज्यादातर फिल्में उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ की। बॉलीवुड में श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री रहीं जिन्होंने चुनौतीपूर्ण किरदारों को बखूबी निभाया।

फिलहाल, फैंस के साथ हम भी जान्हवी कपूर को उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.