जान्हवी कपूर ने बताया- 'मां श्रीदेवी नहीं बंद करने देती थीं बाथरुम का दरवाजा', कराई अपने घर की सैर

हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने चेन्नई वाले आलीशान बंगले का टूर करवाया है। साथ ही यह भी बताया है कि क्यों उनकी मां व दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी उन्हें बाथरुम का दरवाजा बंद नहीं करने देती थीं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

जान्हवी कपूर ने बताया- 'मां श्रीदेवी नहीं बंद करने देती थीं बाथरुम का दरवाजा', कराई अपने घर की सैर

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी (Srideviजिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया था। आज उनकी बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी अपनी मां की तरह फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने चेन्नई वाले आलीशान बंगले का टूर करवाया है और खुलासा करते हुए यह बताया कि श्रीदेवी ने घर के बाथरूम से लॉक क्यों हटवाया था और रिनोवेशन के बाद भी उनके बाथरूम में अब तक लॉक क्यों नहीं लगवाया गया है।

janvhi

दरअसल, 'वोग' ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में जान्हवी कपूर के चेन्नई स्थित घर को दिखाया गया है। वीडियो में घर को अंदर से भी दिखाया गया है। बता दें कि वीडियो में खुद जान्हवी कपूर दर्शकों को अपने घर से रूबरू करवाती हुई दिख रही हैं। घर से जुड़ी हुई यादें और हर जरूरी बात शेयर करते हुए वह बताती हैं कि "यह घर उनकी मां श्रीदेवी ने खरीदा था, यह घर उनकी मां द्वारा ली गई पहली संपत्ति थी।"

janvhi

इसी के साथ वीडियो में जान्हवी अपनी मां द्वारा बनाई गई पहली पेटिंग और उनकी सीक्रेट शादी की कुछ तस्वीरें भी दिखाती हैं। जान्हवी अपने बेडरूम के बाथरूम में लॉक ना होने की वजह बताते हुए कहती हैं, ''मेरी मां (श्रीदेवी) को नहीं पसंद था कि मैं बाथरूम को बंद करके लड़कों से बात करूं। इसलिए उन्होंने बाथरूम से लॉक ही हटा दिया था। यह सिलसिला आज भी जारी है। घर के रिनोवेशन के बाद भी बाथरूम में लॉक नहीं लगाया है।''

janvi

वीडियो में जान्हवी जहां पूरे घर की सैर कराती नजर आती हैं, तो वहीं अपने पैरेंट्स बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी से जुड़ी हुई तस्वीरें भी दिखाती हैं। तस्वीरें बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी के वक्त की हैं। इन तस्वीरों को दिखाते वक्त जान्हवी काफी उत्साहित नजर आती हैं और कहती हैं, "यह मां और पापा की शादी की तस्वीरें हैं। मुझे लगता है यह एक सीक्रेट शादी थी। यही कारण है कि वह तस्वीर में इतने तनाव में हैं।"

janvhi

श्रीदेवी द्वारा खरीदे गए पहले घर के बारे में बताते हुए जान्हवी ने कहा, ''इस घर से बहुत सी यादें हैं। इसके अलावा एक और चीज है, जो मुझे पसंद है कि ये बहुत पुराना है और थोड़ा नया भी। साल 2018 में मां के निधन के बाद इस घर को फिर से सजाया गया था, जिससे पूरा परिवार यहां आ सके और उन्हें याद करते हुए साथ वक्त बिता सके।''

janhi

 

जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो 4 नवंबर 2022 को उनकी फिल्म 'मिली' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ सनी कौशल भी लीड रोल में थे। अब जान्हवी, नीतेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इसके अलावा, जान्हवी के पास फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी पाइपलाइन में है, जिसमें वह एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी।  

janvhi

खैर, जान्हवी तो इसी तरह अपनी शानदार एक्टिंग से धमाल मचाती रहेंगी। फिलहाल, आपको जान्हवी कपूर का आलीशान घर कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.