जाह्नवी कपूर इस कदर करती हैं अपनी बहन खुशी कपूर से प्यार, देखिए किस अंदाज में किया उन्हें याद

बोनी कपूर (Boney Kapoor) की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) एकसाथ खूबसूरत बॉन्डिंग शेयर करती हुई नजर आती हैं। वहीं, हाल ही में जिस तरह से जाह्ववी खुशी को याद करती नजर आईं वो देख किसी का दिल भी पिघल जाएगा।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

जाह्नवी कपूर इस कदर करती हैं अपनी बहन खुशी कपूर से प्यार, देखिए किस अंदाज में किया उन्हें याद

कहते है जब आपके पास बहन हो तो आपको किसी बेस्ट फ्रेंड की जरूरत ही नहीं होती है। भले ही आपकी बहन आपको अपनी बात मनवाने के लिए छोटी-छोटी बात पर ब्लैकमेल करती हो, लेकिन जब आपकी आंखों में वो एक भी आसूं देख ले तो आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वो हर मुमकिन कोशिश करती है। बहनों के बीच सबसे खूबसूरत पल वो होता है जब वो अपना बचपन एकसाथ गुजारती हैं। बहने सिर्फ कपड़े और मेकअप ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी शेयर करती हैं। ऐसा ही कुछ रिश्ता एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ शेयर करती हुई नजर आती हैं।

बोनी कपूर (Boney Kapoor) और एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हमेशा अपने फैंस को सिबलिंग्स गोल्स देती हुई नजर आती हैं। लेकिन 24 फरवरी 2018 का दिन पूरा कपूर परिवार के लिए बेहद दुखद रहा जब श्रीदेवी की मौत की खबर सबके सामने आई। इस मुश्किल भरे वक्त में भी दोनों बहनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया। फिलहाल खुशी कपूर इस वक्त अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क गई हुई हैं। वहीं, जाह्नवी अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाती हुई नजर आ रही हैं। दोनों अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए समय निकाल ही लेती हैं। (ये भी पढ़ें: इस खास मौके पर साथ नजर आया कपूर परिवार, देखिए कैसे अर्जुन कपूर-सोनम कपूर ने किया दादा जी को याद)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

हाल ही में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर न्यू यॉर्क में छुट्टियां मनाते हुए नजर आई थीं। इसी बीच 6 जनवरी 2020 को जाह्नवी अपनी बहन के लिए एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करती हुई नजर आई हैं, जोकि उनकी न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिताने से जुड़ी हुई है। इस तस्वीर में खुशी और जाह्नवी काफी खूबसूरत लग रही हैं। जहां खुशी ने ब्लैक टॉप और ब्लैक ट्रैक पैंट पहनी हुई हैं। वहीं, जाह्नवी व्हाइट स्वेटर और ब्लैक टाउजर पहनकर अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आई हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने अपने पोस्ट पर लिखा - मिसिंग। इस तस्वीर को देखकर ये साफ नजर आ रहा है कि वो अपनी बहन को कितना याद कर रही हैं। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन खुशी के जन्मदिन पर एक बेहद ही प्यारा सा पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें खुशी की खूबसूरत झलक देखने को मिली। 

खुशी कपूर अपनी पढ़ाई के चलते कपूर परिवार के एक खास फंक्शन में शामिल होती हुई भी नजर नही आईं। दरअसल अनिल कपूर (Anil Kapoor) बोनी कपूर (Boney Kapoor) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के पिता सुरिंदर कपूर (Surendra Kapoor) के नाम पर मुंबई के चेम्बूर इलाके में एक चौक का नामकरण किया गया। इस खास मौके पर खुशी कपूर की बहन जाह्नवी कपूर के साथ-साथ बाकी कजन भी नजर आए। इस दौरान जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर संग पूरे टाइम साथ दिखाई दी। इससे जुड़ी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। (ये भी पढ़ें: अरमान जैन के रिसेप्शन में सोनम कपूर ने पहना सास प्रिया आहूजा का नेकलेस, देखिए उनका खूबसूरत लुक)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वहीं, जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो अपनी आने वाली फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग कर रही हैं। 'दोस्ताना 2' में जाह्नवी के साथ कार्तिक आर्यन और लक्ष्य संग नजर आने वाली हैं। दोनों ही एक्टर्स मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा जाह्नवी पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी के साथ 'द कारगिल गर्ल' में भी नजर आएंगी। (ये भी पढ़ें: हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी को लेकर कही ये बड़ी बात, बताए अपने आगे के प्लान्स)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सबसे अच्छी और बेहतरीन बहने हैं। आपको दोनों बहनों की जोड़ी कैसी लगती है हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.