जान्हवी कपूर ने न्यासा देवगन के साथ नीदरलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, ट्विनिंग करती दिखीं दोनों

हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के साथ नीदरलैंड वेकेशन से एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

जान्हवी कपूर ने न्यासा देवगन के साथ नीदरलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, ट्विनिंग करती दिखीं दोनों

बी-टाउन में अक्सर सेलिब्रिटीज के बच्चों को एक साथ हैंग-आउट करते हुए देखा जाता है। कई स्टार किड्स तो एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स हैं। खैर, पार्टी हो या फिर वेकेशन, अगर स्टार किड्स एक साथ हों, तो उनकी तस्वीरों का सोशल मीडिया पर वायरल होना आम बात है। इन दिनों बी-टाउन की दो खूबसूरत स्टार किड्स को एक साथ देखा गया और वो भी ट्विनिंग करते हुए। हम बात कर रहे हैं, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और स्टार किड न्यासा देवगन (Nysa Devgan) की, जो इन दिनों एक साथ वेकेशन मना रही हैं। उनकी एक फोटो सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

Nysa Devgan Janhvi Kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, जान्हवी कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं, जिन्होंने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और तब से वह सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वहीं, न्यासा देवगन बॉलीवुड स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी हैं। न्यासा ने अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है। वह अभी पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहती हैं।

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने पति सैफ के साथ लंदन से शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, बेबो को किस करते दिखे एक्टर)

Ajay Devgn with Nysa and Janhvi with Sridevi

अब आपको दोनों स्टार किड्स की तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, जान्हवी कपूर ने 3 जुलाई 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके नीदरलैंड वेकेशन की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर नीदरलैंड के कैपिटल शहर Amsterdam के सुंदर व्यू को दिखा रही हैं। साथ ही उन्होंने अलग-अलग जगहों पर पोज देते हुए अपनी फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में उन्हें फुल-ऑन वेकेशन मूड में देखा जा सकता है।

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor with friend

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor vacation photo

Janhvi Kapoor vacation

हालांकि, एक तस्वीर ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और वो तस्वीर है जान्हवी व न्यासा की। फोटो में जान्हवी और न्यासा अपने-अपने दोस्त के साथ पोज दे रही हैं। चारों को स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान जान्हवी और न्यासा ने रेड कलर की ड्रेस में एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग की। दोनों स्टार किड्स बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Janhvi Kapoor and Nysa Devgan with friends

वर्क फ्रंट की बात करें तो, जान्हवी कपूर जल्द ही अपनी फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में नजर आएंगी। ये फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आखिरी बार एक्ट्रेस को एक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘रूही’ में देखा गया था।

Janhvi Kapoor

(ये भी पढ़ें- रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला संग तलाक पर की बात, कहा- 'मैं बहुत सावधान थी')

फिलहाल, आपको जान्हवी कपूर और न्यासा देवगन की फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.