जाह्नवी कपूर को सता रही है मम्मी श्री देवी की याद, फैमिली के साथ शेयर किया ये वीडियो

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी मां श्रीदेवी (Sridevi) को काफी मिस कर रही हैं। वह अकसर उनके साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने श्रीदेवी संग एक वीडियो शेयर किया। आइए देखें वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जाह्नवी कपूर को सता रही है मम्मी श्री देवी की याद, फैमिली के साथ शेयर किया ये वीडियो

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से इन दिनों देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। इस दौरान सभी सेलिब्रिटी अपने अपने घरों में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, और सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से पुराने दिनों का याद कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी मां श्रीदेवी (Sridevi) को काफी मिस कर रही हैं। वह अकसर उनके साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने श्रीदेवी संग एक वीडियो शेयर किया। आइए देखें वीडियो।

दरअसल, जाह्नवी कपूर ने इस वीडियो में अपने फैन्स को बताया है कि लॉकडाउन के चलते घर पर रहकर उन्होंने क्या सीखा है और क्या महसूस किया है। वीडियो में जाह्नवी ने कुछ पुराने क्लिप्स जोड़े हैं, जिसमें दिवंगत मां श्रीदेवी, बोनी कपूर, भाई अर्जुन कपूर और बहन खुशी कपूर संग बिताए वक्त के किस्से हैं। साथ ही इस वीडियो में जाह्नवी को कई मजेदार चीजें भी करते देखा जा सकता है। जैसे खाना बनाते हुए डांस करना और काउच पर कूदना। (ये भी पढ़ें: खूब मस्ती कर रही हैं जान्हवी कपूर, न हो यकीन तो देखें बहन खुशी कपूर के साथ की ये फोटो)  

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए जाह्नवी लिखती हैं कि- ''क्वारंटाइन टेप, क्लिक कर देखें मुझे कि कैसे मैं लॉकडाउन में मजे कर रही हूं।'' वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी ने अपनी बचपन की कुछ यादें शेयर की हैं। वीडियो में उन्होंने सेट पर मां के साथ बिताए पल, बर्थडे पार्टी, इसके अलावा उन चीजों पर बात की है जो उनके दिल और दिमाग में चल रही हैं। (ये भी पढ़ें: बचपन में बहुत क्यूट थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, यकीन न हो तो देख लें ये तस्वीरें)   

बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां श्रीदेवी को याद करते हुए एक फोटो शेयर की थी। यह फोटो उनके बचपन की थी, जहां जाह्नवी कपूर बहुत छोटी नजर आ रही थीं। फोटो पोस्ट करते हुए जाह्नवी ने हार्ट इमोजी बनाया था। (ये भी पढ़ें: जान्हवी कपूर बहन खुशी कपूर संग कैसे बिता रहीं आइसोलेशन का समय, विडियो में खुद ही देख लीजिए)  

ध्यान रहे कि पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिसके चलते सभी फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगी हुई है। जाह्नवी कपूर, इस समय अपनी बहन खुशी और पापा बोनी कपूर संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। जाह्नवी कपूर बहन खुशी के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैन्स का मनोरंजन कर रही हैं।  

तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.