जान्हवी कपूर रूमर्ड BF ओरी संग पार्टी के बाद गुस्से में निकलीं बाहर, फैन बोला- 'झगड़ा हुआ है'

हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को अपने कथित बॉयफ्रेंड ओरहान अवत्रामणि से मिलने के बाद एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान फैंस ने उन्हें उदास देखकर अपनी चिंता व्यक्त की। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जान्हवी कपूर रूमर्ड BF ओरी संग पार्टी के बाद गुस्से में निकलीं बाहर, फैन बोला- 'झगड़ा हुआ है'

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और जाने-माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वह अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय कौशल से लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं। जान्हवी ने 'गुड लक जेरी', 'धड़क', 'रूही', 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' और कई अन्य फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है। अक्सर उन्होंने ये साबित किया है कि वह अपनी मां श्रीदेवी की कॉपी हैं और इस बारे कोई दो राय भी नहीं है।

janhvi

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो जान्हवी कपूर पहले अपने 'धड़क' के सह-कलाकार ईशान खट्टर के साथ रिश्ते में थीं। हालांकि, जल्द ही दोनों अलग हो गए और जान्हवी ने कथित तौर पर अक्षत राजन को डेट करना शुरू कर दिया, लेकिन दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं रहीं और उन्होंने ब्रेकअप का फैसला कर लिया। इसके अलावा, हालिया अपडेट यह है कि जान्हवी कथित तौर पर ओरहान अवत्रामणि को डेट कर रही हैं और दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है।

janhvi

(ये भी पढ़ें- 'लाइगर' एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने पहना 85 हजार का शरारा, फ्लोरल प्रिंट में दिखीं खूबसूरत)

21 अगस्त 2022 को जान्हवी कपूर को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवत्रामणि के साथ पार्टी करने के बाद एक रेस्तरां के बाहर देखा गया। जान्हवी, जो हमेशा एक प्यारी सी मुस्कान के साथ पैप्स का स्वागत करती हैं, वह इस बार परेशान दिख रही थीं और वह सीधे अपनी कार की ओर चली गईं। दूसरी ओर ओरहान को रेस्तरां के एंट्री गेट पर खड़े होकर ''जान्हवी निकल गई।'' कहते हुए सुना जा सकता है। यहां देखें वीडियो।

जैसे ही वीडियो सामने आया, जान्हवी कपूर के प्रशंसक उनके उदास व्यवहार के बारे में चिंतित हो गए और इसके बारे में कमेंट की बाढ़ आ गई। जहां एक यूजर ने लिखा, ''यार वह उदास लग रही थी'', दूसरे ने कमेंट में लिखा, ''बॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया लगता है।'' इस बीच एक अन्य फैन ने लिखा, ''जान्हवी जी बहुत गुस्से में निकल गई।'' यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

janhvi

janhvi

janhvi

janhvi

janhvi

janhvi

(ये भी पढ़ें- गुरमीत-देबिना ने दूसरी प्रेग्नेंसी पर की बात, कहा- 'ये किसी चमत्कार से कम नहीं')

जान्हवी कपूर हमेशा सुर्खियों में रही हैं और उनके फैशन चॉइस अक्सर चर्चा बन जाते हैं। 'फिल्म कंपेनियन' के साथ एक साक्षात्कार में जान्हवी ने कहा था कि भले ही वह आरामदायक कपड़े पहनती हैं, लेकिन लोग उनकी ड्रेस की पसंद को अश्लील मानते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह भी माना था कि वल्गर कहलाना उन्हें परेशान करता है और वह ट्रोल्स से प्रभावित हो जाती हैं।

janhvi

(ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी इस साल के अंत में करेंगे शादी? शाहिद कपूर ने दिया हिंट)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आई थीं। वैसे, इस वीडियो को देखने के बाद आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.