जान्हवी कपूर के खूबसूरत बैग कलेक्शन, लाखों में है इनकी कीमत

इस स्टोरी में हम आपको एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के बैग कलेक्शन में शामिल सबसे महंगे पांच पर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

जान्हवी कपूर के खूबसूरत बैग कलेक्शन, लाखों में है इनकी कीमत

जान्हवी कपूर (Janvhi Kapoor) बॉलीवुड इंडस्ट्री की यंग और टैलेंडेट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा अपने फैंशन सेंस की वजह से भी चर्चाओं में रहती हैं। जान्हवी को जब भी किसी पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया गया है, तब वह अपने खूबसूरत आउटफिट से लेकर शूज तक से लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आई हैं। इसी वजह से जान्हवी अपने फैशन सेंस के दम पर बॉलीवुड की कई सीनियर अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस को एक्सपेंसिव पर्स का भी काफी ज्यादा शौक है। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको जान्हवी के 5 ब्रांडेड बैग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

janhvi kapoor with khushi

पहले आप ये जान लीजिए कि, जान्हवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और डायरेक्टर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। जान्हवी शुरू से ही अपनी मां की तरह एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन श्रीदेवी कभी नहीं चाहती थीं कि, जान्हवी एक अभिनेत्री बनें। हालांकि, जान्हवी ने अपने सपने को पूरा करते हुए फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में जान्हवी के अपोजिट ईशान खट्टर नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। जान्हवी की ये फिल्म श्रीदेवी की मौत के कुछ महीने बाद ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में फैंस ने जान्हवी की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से की थी।

(ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा की चार महंगी चीजें: 2.5 करोड़ की कार और 17 लाख की बाइक है इसमें शामिल)

janhvi kapoor with mother

आइए अब आपको जान्हवी कपूर के बैग के कलेक्शन में शामिल उन पांच सबसे महंगे पर्स के बारे में बताते हैं, जिनका लुक बेशक सिंपल है, लेकिन इनकी कीमत आपके होश उड़ा देंगी।

1) 'लूई वीटॉन' कंपनी का बैग

janhvi kapoor expensive purse

जान्हवी कपूर को ज्वैलरी से ज्यादा खूबसूरत बैग को खरीदने का शौक है। उनके पास कई टॉप ब्रांड के पर्स हैं, जिसमें 'लूई वीटॉन' कंपनी का भी एक बैग शामिल है। जान्हवी को अक्सर 'लूई वीटॉन' के नीले रंग के शोल्डर बैग के साथ स्पॉट किया गया है, जिसके साथ एक ब्लैक कलर की चेन जुड़ी हुई है। इस बैग को उसके खूबसूरत डिजाइन ने यूनिक बनाने का काम किया है। जान्हवी का ये बैग 1.6 लाख रुपये का है।

(ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के वॉर्डरोब में भरे हैं लाखों के कपड़े, जानें उनके 7 महंगे आउटफिट्स के बारे में)

2) 'गोयार्ड सेंट लुइस' का टोट बैग

janhvi kapoor expensive purse list

जान्हवी कपूर अपने लुक्स में अक्सर एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं। कुछ ऐसा वो अपने बैग के साथ भी करती हैं। जान्हवी कपूर के पास 'गोयार्ड सेंट लुइस' ब्रांड का एक खूबसूरत टोट बैग है, जो उनका पसंदीदा भी माना जाता है। ये अपने काफी सिंपल होने की वजह से अट्रैक्टिव है। इस ग्रे कलर के बैग पर व्हाइट प्रिंट है। इस टोट बैग की कीमत 1.5 लाख रुपये है।

3) 'मोशिनो स्पंजबॉब' का बकेट बैग

janhvi kapoor bag

ये बात सच है कि, जान्हवी कपूर अपने वेस्टर्न लुक के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक में भी काफी खूबसूरत लगती हैं। जब भी जान्हवी कोई ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखती हैं, तो उसके साथ वह मैचिंग पर्स कैरी करती हैं। एक बार जान्हवी कपूर ने प्रिंटेड सूट के साथ 'मोशिनो स्पंजबॉब' कंपनी का बकेट बैग कैरी किया था, जिस पर बेहद ही क्यूट प्रिंट किया हुआ था। जान्हवी के इस बैग की कीमत 65,000 रुपये है।

4) 'चैनल' ब्रांड का शोल्डर बैग

janhvi kapoor outfits

जान्हवी कपूर अपने जिम लुक की वजह से भी अक्सर चर्चाओं में आती रहती हैं। खास बात ये है कि, जान्हवी अपने जिम लुक को कंप्लीट करने के लिए महंगा बैग कैरी करती हैं। उनके पास एक 'चैनल' ब्रांड का नीले और पिंक कलर का शोल्डर बैग है। इसकी कीमत 3,13,400 रुपये है।

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से प्रियंका चोपड़ा तक, बी-टाउन के ये 10 सितारे महंगे रेस्तरां और क्लब के हैं मालिक)

5) 'चैनल' का विंटेज स्क्वायर सीसी फ्लैप बैग

janhvu kapoor look

जान्हवी कपूर ने साल 2018 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसके बाद से लेकर अब तक एक्ट्रेस बहुत तेजी से अपने लुक में बड़ा बदलाव लेकर आई हैं। जान्हवी के बैग कलेक्शन में 'चैनल' ब्रांड का विंटेज स्क्वायर सीसी फ्लैप बैग शामिल है, जो असली चमड़े से बना हुआ है। ये बैग ब्लैक कलर का है। इस बैग की कीमत 2,13,640 रुपये है।

janhvi kapoor photos

फिलहाल, जान्हवी कपूर आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'फैशनिस्टा' बन गई हैं। तो आपको एक्ट्रेस का कौन-सा बैग सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.