शादी के एक महीने बाद मोना सिंह ने शेयर किया अपना वेडिंग वीडियो, पति श्याम संग लगाए जबरदस्त ठुमके

टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) ने 27 दिसंबर को दक्षिण भरतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम संग शादी कर ली। मोना और श्याम एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। वहीं अपनी शादी के एक महीने बाद एक्ट्रेस ने अपनी शादी का एक वीडियो पोस्ट किया है।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

शादी के एक महीने बाद मोना सिंह ने शेयर किया अपना वेडिंग वीडियो, पति श्याम संग लगाए जबरदस्त ठुमके

मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना, लेने तुझे ओ गोरी, आएंगे तेरे सजना। शादी बंधन ही ऐसा है जिसमें 2-3 हफ्तों पहले से घर में हल्ला-गुल्ला न हो तो मजा ही नहीं आता। न...न... ये हल्ला-गुल्ला शादी के रस्मों-रिवाज, मेहमानों की चिल्ल-पौं और खुशियों की धमाचौकड़ी से नहीं उपजा है। असल में तो पिछले दिनों ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली मोना सिंह ने शादी जो की थी। अपनी शादी के करीब एक महीने बाद भी मानों एक्ट्रेस का सेलिब्रेशन फीवर अभी उतरा ही नहीं है। तभी तो आज भी मोना अपनी शादी के यादगार पलों का लुफ्त उठाने से बाज नहीं आती। जी हां, अपनी शानदार अदाकारी से घर-घर में पहचान बना चुकीं मोना सिंह (Mona Singh) शादी के बंधन में बंध गई हैं। बीते साल यानि 27 दिसंबर को उन्होंने मुंबई में साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम राजगोपालन से शादी रचाई हैं। जिसके बाद मोना और श्याम की शादी की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुईं थी। 

मोना सिंह और श्याम राजगोपालन एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों की शादी करीबी दोस्त और परिवार वालों के बीच हुई जिसमें गौरव गेरा-राजेश खेरा, आशीष कपूर और रक्षंदा खान पहुंचे हुए थे। बता दें मोना सिंह अपनी शादी में किसी भी तरह की कोई अनचाही अटेंशन नहीं चाहती थी। इस दौरान उन्होंने लाल कलर का जोड़ा और हैवी ज्वैलरी पहनी हुईं है जोकि उन पर काफी जच रहा था। वहीं, उनके दूल्हे राजा श्याम भी दूल्हे के लिबास में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने बड़ी ही खूबसूरती से शादी की हर रस्म को निभाया था। पंजाबी दुल्हन के लिबास में सजी-धजी मोना की शादी की तस्वीरें अब सभी के सामने आ चुकी हैं। अपनी शादी में सुन्दर दिखने के लिए मोना ने किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी थी। उनकी शादी की तस्वीरों पर तो हमने आपका ध्यान खींचा ही था आज उसी कड़ी में उनकी शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। जिसके चलते मोना सिंह ने अपने फैंस के साथ कुछ क्यूट मोमेंट शेयर किये हैं। (ये भी पढ़ें: मोना सिंह बनीं दुल्हन, लाल जोड़ा पहन पति संग दिखीं बेहद खूबसूरत, यहां देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें)

टीवी के कई सीरियल्स और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मोना सिंह ने अपनी शादी के एक महीने बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए वीडियो में उन्होंने अपनी शादी के एक महीना पूरा हो जाने का भी जिक्र किया है। मोना के वेडिंग वीडियो की बात करें तो इसमें उनके फैन्स उनकी शादी के सारे फंक्शन को झलक में देख पाएंगे। इस वीडियो में मोना की शादी के पहले और बाद के सभी फंक्शन को दिखाया गया है। वहीं वीडियो के एक सीन में मोना और श्याम एक साथ डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इतना ही शादी की तैयारियों के बीच आपको एक जगह कोरियोग्राफर गीता कपूर भी डांस करते हुए दिखाई देंगी। वीडियो के एक हिस्से में मोना के करीबी दोस्त गौरव गेरा भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मोना ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, हमारी शादी को 1 महीना हो गया। सबसे पहले तो आप ये वीडियो देखिए। 

इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके कई सारे फैन्स ने जमकर कमेंट किया और उन्हें इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। एक यूजर ने लिखा, बहुत खूबसूरत, शादी में सभी लोग कितने खुश हैं.. आपको एक बार फिर से शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। वहीं एक अन्य ने लिखा, ''बहुत शानदार लेकिन मैं सोच रहा हूं कि शादी में एकता कपूर क्यों दिखाई नहीं दी। बता दें मोना सिंह ने इन्वेस्टमेंट बैंकर श्याम राजगोपालन से 27 दिसंबर को शादी की थी। कपल का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था जिसमें मोना ने प्रियंका चोपड़ा के जैसा वेडिंग लहंगा पहना हुआ था। मोना सिंह के पति श्याम राजगोपालन की ये दूसरी शादी है। पहली शादी से श्याम की एक 10 साल की बेटी है। (ये भी पढ़ें: BB 13: असीम रियाज ने बेहद रोमांटिक अंदाज में हिमांशी खुराना को किया प्रोपोज, वायरल हुआ वीडियो)

इसे पहले मोना और श्याम की साथ में लोहड़ी वाली तस्वीरों को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। लोहड़ी के त्योहार से जुड़ी मोना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि मोना सिंह ने अपनी लोहड़ी को काफी एन्जॉय किया है। लोहड़ी के लिए मोना सिंह ने एथनिक लुक को चुना। उन्होंने ऑरेंज कलर के हैवी सूट को पहना हुआ था जिस पर उन्होंने मांग में सिंदूर और हैवी ईयररिंग्स डाले हुए थे। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। शेयर की गई तस्वीरों में मोना सिंह के साथ उनके दूल्हे राजा श्याम भी नजर आ रहे थे। श्याम भी मोना के साथ अपनी पहली लोहड़ी का भरपूर मजा उठा रहे थे। सोशल मीडिया पर मोना सिंह की तस्वीरों को काफी पसंद किया गया। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा दुबई में काम के बीच करते दिखे बेटी अनायरा के लिए शॉपिंग, ऐसे निभाई डैड होने की ड्यूटी)

(फोटो- मोना सिंह इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि मोना सिंह ने अपने निजी जीवन को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा है, इसलिए उनकी शादी के बारे में बहुत ज्यादा डिटेल्स नहीं मिल पाई हैं। हालांकि मोना के ऑनस्क्रीन भाई गौरव गेरा ने मेहंदी सेरेमनी से लेकर उनकी शादी की तस्वीरों को सभी के साथ साझा किया हैं। वैसे आप सभी का इन तस्वीरों को देखकर रिएक्शन कैसा हैं हमें उसका जरूर इंतजार रहेगा। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.