जावेद अख्तर ने बेटे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में सुनाई थी प्यारी कविता

गीतकार जावेद अख्तर ने अपने बेटे फरहान अख्तर और बहू शिबानी दांडेकर की शादी में एक कविता पढ़ी थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जावेद अख्तर ने बेटे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में सुनाई थी प्यारी कविता

अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) 19 फरवरी 2022 को अपने खंडाला स्थित फार्महाउस पर करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी के बंधन (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding) में बंध गए हैं। फरहान और शिबानी ने काफी यूनिक तरीके से शादी रचाई। 

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar

कपल की शादी में फरहान के पिता जावेद अख्तर ने विशेष रूप से रचित एक कविता पढ़ी थी। शादी के दौरान की एक फोटो भी सामने आई है, इसमें फरहान ने काले रंग का टक्सीडो पहना हुआ है, जबकि शिबानी एक पारंपरिक लाल और क्रीम कलर की ड्रेस पहनी है। अपनी शादी में उन्होंने उन प्रतिज्ञाओं को भी पढ़ा, जो उन्होंने स्वयं लिखी थीं।

farhan akhtar

इस उत्सव के गेस्ट लिस्ट में उनके 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' सह-कलाकार ऋतिक रोशन, संगीत तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय, निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान, निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा और आशुतोष गोवरिकर शामिल थे। और जोड़े की करीबी दोस्त, रिया चक्रवर्ती, जो अपने भाई शौविक के साथ आई थीं। कपल की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फरहान और उनकी दुल्हन शिबानी मेहमानों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- 'FIR' फेम विपुल रॉय ने GF मेलिस एटिसी संग दिसंबर 2021 में ही कर ली थी शादी, अब किया खुलासा)

शादी से एक रात पहले शिबानी की बहन वीजे अनुषा दांडेकर ने रिया के साथ फिल्म 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के गाने 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस किया था। 

48 साल के फरहान की ये दूसरी शादी है। हेयर स्टाइलिस्ट और 'BBlunt' की संस्थापक अधुना भबानी उनकी पहली पत्नी और उनकी दो बेटियों शाक्य (22) व अकीरा (15) की मां हैं।

farhan akhtar shakya akira adhuna

पुणे में जन्मी शिबानी ने रणबीर कपूर के साथ जोया अख्तर की साल 2015 में आई फिल्म 'रॉय' में अभिनय किया था। शिबानी का पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में हुआ है। वह एक सिंगर थीं। उनका और उनकी दो बहनों का 'डी-मेजर' नाम का एक बैंड था। एक मॉडल में बनने से पहले वह रियलिटी शो और इंग्लैंड और वेल्स में 2019 'आईसीसी क्रिकेट विश्व कप' के टेलीविजन होस्ट में से एक रह चुकी हैं।

shibani

(ये भी पढ़ें- सिंगर अफसाना खान ने मंगेतर साज संग रचाई शादी, वेडिंग फोटोज में काफी खूबसूरत दिखा कपल)

फिलहाल, अब देखना होगा कि, फरहान और शिबानी अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन कब रखते हैं। खैर! हम कपल को नए जीवन की शुरुआत के ​लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.